IND vs NZ: ऋषभ पंत ने शतक ठोक मचाई तबाही, भारत की तरफ से पहली बार किया ये करिश्मा; रिकॉर्ड बुक में हुए शामिल
ऋषभ पंत ने वेलिंग्टन टेस्ट में शानदार शतक (128 रन) जड़कर भारत को 352 रनों की मजबूत बढ़त दिलाई। इस शतक के साथ पंत ने कई रिकॉर्ड बना डाले।

ऋषभ पंत ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद ऐसी पारी खेली है जिसका इंतजार सभी को था। लंबे समय से पंत का बल्ला शांत था और उनकी आलोचना हो रही थी, लेकिन वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व पर जब उनका बल्ला चला तो फिर रिकॉर्डबुक हिल गई। पंत ने कुछ ऐसा कर दिया जो अभी तक नहीं हुआ था।
पंत ने शानदार शतक जमाया और अपनी टीम को मजबूत किया। उनके शतक के दम पर भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 720 रनों पर घोषित की और कीवी टीम पर 352 रनों की बढ़त ले ली। पंत ने इस मैच में 128 रनों की पारी खेली जिसमें 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। अपनी पारी में पंत ने 153 गेंदों का सामना किया।
पंत बने पहले विकेटकीपर
इस शतक के साथ पंत भारत के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं जिसने सभी सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक जमाया है। उनसे पहले भारत को कोई भी विकेटकीपर यह काम नहीं कर पाया था। इसके अलावा पंत भारत के सिर्फ छठे बल्लेबाज हैं जिसने सेना देशों में शतक जमाया है। उनसे पहले केएल राहुल, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर,मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ ने यह काम किया था।
पंत विश्व क्रिकेट में ऐसे तीसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जिसने सेना देशों में शतक जमाने का काम किया है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने यह काम किया है।
मैकुलम को छोड़ा पीछे
इसके अलावा पंत ने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। मैकुलम के नाम टेस्ट में 107 छक्के हैं। पंत के नाम 108 छक्के हो गए हैं। इस मामले में सबसे आगे बेन स्टोक्स हैं जिनके नाम 138 छक्के हैं। पंत का यह टेस्ट में नौवां शतक है और इसी के साथ उन्होंने बतौर विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के लेस एमेस की बराबरी कर ली है। इन दोनों के नाम नौ-नौ टेस्ट शतक हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।