IND vs NZ: भारत के असली 'सेनापति' हैं केएल राहुल, न्यूजीलैंड में शतक जमाते ही बरसा दिए रिकॉर्ड्स
केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए। यह न्यूजीलैंड में उनकी पहली टेस्ट पारी थी और पहली पारी में ही उन्होंने शतक जमा दिया।
-1795247726935_m.webp)
केएल राहुल ने जमाया शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केएल राहुल कितने प्रतिभाशाली हैं ये सभी जानते हैं। जबसे उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है उनकी प्रतिभा की सराहना हर किसी ने की है। राहुल के पास टेस्ट मैच वाली क्लास है तो तेज खेलने की योग्यता भी है। हालांकि, शुरुआती दौर में वह कुछ असफल रहे, लेकिन अब वह टीम इंडिया के सेनापति बने चुके हैं। इसकी बानगी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी पेश की है।
राहुल ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले मैच के तीसरे दिन शानदार शतक जमाया। मैच के तीसरे दिन शनिवार को उन्होंने अपना शतक पूरा किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 290 गेंदों का सामना कर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 136 रनों की पारी खेली। राहुल ने इसी के साथ बताया है कि वह सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भी अपने बल्ले की धार को तेज रखते हुए टीम की अगुआई कर सकते हैं।
राहुल ने किया कमाल
राहुल पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेल रहे थे और पहली ही पारी में उन्होंने शतक ठोक दिया। उनसे पहले ऐसा सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने किया था। सुनील गावस्कर ने 1976 में ऑकलैंड में 116 रनों की पारी खेली थी। उसी मैच में सुरिंदर अमरनाथ ने भी 124 रन बनाए थे। दोनों की यह न्यूजीलैंड में पहली पारी थी। राहुल सेना देशों में शतक जमाने वाले भारत के कुल पांचवें बल्लेबाज भी बने हैं।
वहीं, राहुल साल 2021 से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2021 से अब तक राहुल ने बतौर ओपनर सात शतक जमाए हैं। इस लिस्ट में उनके साथ बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल, दिमुथ करुणारत्ने भी शामिल हैं।
वहीं, राहुल बतौर टेस्ट ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सुनील गावस्कर 33 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने बतौर भारतीय ओपनर टेस्ट में 22 शतक जमाए हैं। मुरली विजय और राहुल 12-12 शतकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
पार्टनरशिप में भी बनाए रिकॉर्ड
इस मैच में भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80, शुभमन गिल ने 98 और ऋषभ पंत ने नाबाद 55 रन बनाए हैं। यह 12वीं बार है जब टेस्ट में भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। इसमें राहुल ने दो शतकीय साझेदारियां की हैं। उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर 130 रन जोड़े और फिर पडिक्कल के साथ मिलकर 165 रन। ऐसा सिर्फ तीसरी बार है जब न्यूजीलैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज ने दो शतकीय साझेदारियां की हैं। राहुल से पहले ये काम राहुल द्रविड़ ने हेमिल्टन में साल 1998-99 में किया था। गंभीर ने वेलिंग्टन में साल 2009 में दो शतकीय साझेदारियां की थीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।