विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: टीम इंडिया के तारणहार बने ध्रुव जुरैल ने बना दिए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, एमएस धोनी की लिस्ट में लिखवाया नाम

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरैल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल स्थिति में 88 रन बनाकर टीम को संभाला। उन्होंने इसी के साथ एमएस धोनी की लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया है। 

ध्रुव जुरैल ने जमाया अर्धशतक

ध्रुव जुरैल ने जमाया अर्धशतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मुश्किल में थी। टीम ने अपने छह विकेट महज 116 रनों पर ही खो दिए थे। लग रहा था कि भारत, न्यूजीलैंड के 356 रनों के सामने जल्दी ढेर हो जाएगा। हालांकि, तभी ध्रुव जुरैल ने विकेट पर अपने पैर जमाए और भारत को न सिर्फ संभाला बल्कि अपने नाम रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए।

भारत ने पहली पारी में 246 रन बनाए इसमें जुरैल ने 170 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 88 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अकेले के दम पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों से लोहा लिया। जुरैल ने यह काम पहली बार नहीं किया है। वह पहले भी यह काम कर चुके हैं।

बने नंबर-3

जुरैल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और इस नंबर पर आकर उन्होंने अर्धशतक जमाया। इसी के साथ वह भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में सात या इससे नीचे खेलते हुए दो या दो से ज्यादा अर्धशतक जमाए हैं। उनसे पहले ये काम किरण मोरे और एमएस धोनी ने किया था। किरण मोरे ने 1990 में न्यूजीलैंड के दौर पर यह काम किया था। वहीं, एमएस धोनी ने 2009 और 2014 के दौरे पर दो अर्धशतक जमाए थे।

जुरैल का यह स्कोर न्यूजीलैंड में सातवें या उससे नीचे खेलते हुए किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा न्यूजीलैंड में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है। इस मामले में अजिंक्य रहाणे नंबर-1 पर हैं। रहाणे ने 2014 के दौरे पर वेलिंग्टन में सातवें नंबर पर खेलते हुए 118 रनों की पारी खेली थी।

बराड़ के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

जुरैल ने इस मैच में गुरनूर बराड़ के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड में नौवें-दसवें विकेट के लिए भारत की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। बराड़ ने 46 गेंदों पर 10 रन बनाए। इस मामले में पहले नंबर पर सैयद किरमानी और शिवलाल यादव हैं। इन दोनों ने साल 1981 में ऑकलैंड में 105 रन जोड़े थे। दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और अतुल वासन हैं जिन्होंने 1990 में 86 रनों की साझेदारी की थी।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मोहम्मद सिराज का करियर हो गया खत्म, टीम इंडिया में अब नहीं मिलेगा मौका!

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आकाशदीप बीच मैच से हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को अचानक मिली प्लेइंग-11 में एंट्री

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।