IND vs NZ: मैट हेनरी ने फिर हरे किए 2019 विश्व कप के जख्म, 'पंजा' खोल भारत के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
मैट हेनरी ने अपनी भारत के खिलाफ चौथे वनडे में अपनी गेंदबाजी से सभी को 2019 विश्व कप की याद ...और पढ़ें
-1794564825513_m.webp)
मैट हेनरी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने एक बार फिर 2019 विश्व कप के पुराने जख्मों को हरे कर दिए। हेनरी ने शुक्रवार को चौथे वनडे में एक ही ओवर में भारत के तीन विकेट चटका दिए। हेनरी ने ठीक इसी तरह 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को शुरूआती झटके दिए थे।
हेनरी ने माउंट माउंगानुई में खेले गए मुकाबले में 27 रन देकर छह विकेट झटके, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड को सीरीज की पहली जीत मिली। हेनरी ने शानदार गेंदबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने दिग्गज टिम साउदी को खास लिस्ट में पीछे छोड़ा।
हेनरी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल
हेनरी ने वनडे करियर में चौथी बार भारत के खिलाफ किसी वनडे में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। इसी के साथ वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा बार चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सयुंक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए।
हेनरी के अलावा, रवि रामपॉल, अजंता मेंडिस, ब्रेट ली और आकिब जावेद ने चार बार भारत के खिलाफ चार या उससे ज्यादा विकेट लेने की खास उपलब्धि हासिल की है।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा बार 5 विकेट
हेनरी ने पंजा खोल न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने के मामले में दिग्गज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया। साउदी ने अपने करियर में तीन बार ये कारनामा किया था।
वहीं हेनरी ने चौथा पांच विकेट हॉल लेकर शेन बॉन्ड की बराबरी कर ली है। न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड ट्रेंट बोल्ट के नाम है। उन्होंने छह बार ये कारनामा किया है।
एक टीम के खिलाफ एक से ज्यादा बार 5 विकेट
हेनरी ने दूसरी बार भारत के खिलाफ 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इसी के साथ वो एक टीम के खिलाफ एक से ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने वाले कीवी गेंदबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए।
शेन बॉन्ड ने ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन बार किया है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने कंगारूओं के खिलाफ दो और बेन सीयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार किया है।
भारत को मिली पहली हार
इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग के शतक की बदौलत भारत के सामने 334 रनों का लक्ष्य रखा।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पर मैट हेनरी का कहर बरपा। हेनरी की वजह से भारत सिर्फ 89 रन पर सिमट गया और मैच गंवा दिया। भारत की सीरीज में ये पहली हार है। हालांकि, वो अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।