IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जहां सभी पांचों गेंदबाजों ने 40 ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। इसी दौरान टीम इंडिया के बॉलर्स के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा है, जो अब तक टी20 इंटरनेशनल में कभी नहीं हुआ था। दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद टीम में वापसी की और उनसे उम्मीद थी लेकिन वे भी फीके रहे।
कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। इसी के साथ भारतीय गेंदबाजों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब सभी गेंदबाजों ने 40+ रन खर्च किए हैं। इससे पहले ये कभी नहीं हुआ था।
भारतीय गेंदबाजों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पांच गेंदबाजों का ही इस्तेमाल किया। हालांकि, उनके पास नमन धीर के रूप में छठा विकल्प मौजूद था। भारत के पाचों गेंदबाजों ने 40 से अधिक रन खर्च किए, जिससे विंडीज ने 225 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने 49 रन लुटाए और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया।
भुवी के अलावा अर्शदीप सिंह ने 45, मयंक यादव 40, अक्षर पटेल 51 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 40 रन खर्च किए। भारतीय गेंदबाजों को सिर्फ तीन सफलता मिली। इसके अलावा एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा। भारत के टी20 इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब भारत के पाचों गेंदबाजों ने 40 या फिर उससे अधिक रन खर्च किए हैं। तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में ओवरऑल ये 13वीं बार हुआ है।
ग्लेन फिलिप्स की कमाल की बैटिंग
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई और 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
