विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Abhishek Sharma ने T20I में रिकॉर्ड्स बुक में मचाया कोहराम, 'सिक्‍स' की दुनिया के बने बेताज बादशाह

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:54 PM (IST)

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

अभिषेक शर्मा (फोटो: BCCI)

अभिषेक शर्मा (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला और इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा अभिषेक और संजू के बीच पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हुई, जिससे इस जोड़ी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय सलामी जोड़ी ने कहर ढा दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और कीवी गेंजबाजों को पहले ओवर से ही दबाव में डाल दिया। अभिषेक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शुरुआत की और मैट हेनरी के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला। इसी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के सफीकुल्लाह शिनवारी को पीछे छोड़ दिया है।

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक मिली। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी गेंदबाजी कर रहे थे और पहली ही बॉल पर शर्मा ने छक्का जड़ दिया। इसी के साथ वे टी20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर सबसे अधिक बार छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सात बार ऐसा कारनामा किया है। इससे पहले वे अफगानिस्तान शफीकुल्लाह शिनवारी के साथ छह छक्कों के साथ पहले नंबर पर थे।

T20I में पहली गेंद पर सबसे अधिक बार छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज-

  • अभिषेक शर्मा (भारत) - 7
  • शफीकुल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान) - 6
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 5
  • पॉल स्ट्रलिंग (आयरलैंड) - 4
  • कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैं) - 4
  • मोहम्मद नवीद (यूएई) - 4

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी का कारनामा

भारत के लिए मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने 50+ रनों की साझेदारी जैसे ही पूरी की, उन्होंने इतिहास रच दिया। अब वे भारत के लिए टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 50+ की साझेदारी करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के लिए T20I में सबसे अधिक 50+ की साझेदारी (एक कैलेंडर ईयर)-

  • अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन - 5 (2026)
  • अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल - 5 (2025)
  • केएल राहुल और रोहित शर्मा - 5 (2021)
  • रोहित शर्मा और शिखर धवन - 4 (2018)

पावरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल दिल्ली में खेलते हुए 100 रन बनाए थे, जो पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऐसे देखें मैच लाइव

यह भी पढ़ें- जेम्स एंडरसन क्रिकेट के सभी प्रारुपों से लेंगे संन्यास, 26 साल के लिजेंडरी करियर पर लगेगा ब्रेक!