विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऐसे देखें मैच लाइव

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 01:20 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में शुरू हुए पहले T20 मुकाबले को Jio, Airtel और Vi ...और पढ़ें

IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऐसे देखें मैच लाइव

IND vs NZ 1st T20 Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऐसे देखें मैच लाइव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में शुरू हो गया है। इंडियन टीम की नजर न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी T20 सीरीज जीतने पर रहेगी। जबकि मेजबान टीम भारत के पिछले दो दौरों पर मिली सीरीज हार का सिलसिला खत्म करना चाहेगी।

वहीं अगर आप भी इस शानदार मैच को मोबाइल पर लाइव देखना चाहते हैं, तो Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए SonyLIV से जुड़े कुछ खास रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। चलिए उन प्लान्स के बारे में जानते हैं जिससे आप आज के इस मैच को एन्जॉय कर सकते हैं...

SonyLIV पर ऐसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मैच

भारत और न्यूजीलैंड के पहले T20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV एप और वेबसाइट पर चल रही है। टीवी पर मैच Sony Sports Network पर एन्जॉय किया जा सकता है। जबकि मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए SonyLIV का एलिजिबल सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

Jio यूजर्स के लिए प्लान

Jio अपने यूजर्स को 1049 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें SonyLIV और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में डेली 2 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।

Airtel यूजर्स के लिए प्लान

दूसरी तरफ Airtel के ₹279 और ₹409 जैसे कुछ प्लान्स में भी लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV समेत कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल रहा है। रिचार्ज से पहले अपने नंबर पर इसकी उपलब्धता जरूर चेक कर लें।

Vi यूजर्स के लिए प्लान्स

Vi यूजर्स के पास SonyLIV देखने के लिए Vi Movies & TV के कई ऑप्शन हैं। कंपनी के 154 रुपये के Lite पैक में 1 महीने के लिए मोबाइल पर 16 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस और 2GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। जबकि 175 रुपये के Super पैक में 28 दिनों के लिए 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस है जिसमें SonyLIV शामिल है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर