विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:00 AM (IST)

वीवो S2 FE 5G स्मार्टफोन की बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसमें 10,000 mAh की दमदार बैटरी ...और पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने कुछ दिन पहले अपना नया Vivo S2 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था, जिसकी आज यानी 20 अक्टूबर से सेल शुरू हो गई है। कंपनी का ये नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन 10,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। साथ ही इस फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

इस नए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले भी मिल रहा है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 6GB और 8GB के रैम वेरिएंट मिल रहे हैं। इस डिवाइस को आप Flipkart, Amazon, Vivo India की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Vivo S2 FE की कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो Vivo S2 FE के बेस वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। डिवाइस को आप Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

ऑफर्स की बात करें तो कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत 10 परसेंट इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस दे रही है। साथ ही नो एक्स्ट्रा कॉस्ट के 100GB Google One स्टोरेज भी दी जा रही है। फोन के साथ V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस नए Vivo S2 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और HBM में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिल रही है।

हालांकि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि ये बैटरी 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।

बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इस फोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

Vivo S2 FE के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 2MP का Bokeh सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है।