यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind vs Aus: भुवनेश्वर के लिए बेहद ही खास रहा फिंच का विकेट, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
Ind vd Aus: अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को बोल्ड किया।

सिडनी, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। इस मैच में भारत को पहली सफलता दिलाई भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने। भुवी ने इस मैच की अपनी आठवीं ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को बोल्ड कर दिया। भुवी के लिए फिंच का ये विकेट बेहद खास रहा, क्योंकि एकदिवसीय क्रिकेट में ये उनका 100वां विकेट रहा।
ऐसे आउट हुए फिंच
इस मैच का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका और उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए। अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को बोल्ड कर दिया। भुवी की अंदर आती हुई गेंद को फिंच संभाल नहीं सके और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी और भारत को मिली पहली सफलता। फिंच 11 गेंदों में 06 रन बनाकर आउट। भुवी का ये वनडे क्रिकेट का 100वां विकेट रहा।
(देखिए फिंच के विकेट का वीडियो)
Bhuvneshwar Kumar picks up his 100th ODI wicket in style.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 12, 2019
Stream live via Kayo HERE: https://t.co/rHhkFrd50M #AUSvIND pic.twitter.com/jNeP2XuWRK
भारत के लिए 100 विकेट लेने के लिए सबसे अधिक वनडे
308 वनडे- सौरव गांगुली
268 वनडे - सचिन तेंदुलकर
266 वनडे- युवराज
100 वनडे - रवि शास्त्री
96 वनडे - भुवनेश्वर कुमार
85 वनडे- वी प्रसाद / आर जडेजा