विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में होने वाली Ind vs Aus सीरीज़ के शेड्यूल का एलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 10 Jan 2019 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 02:49 PM (IST)

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में टी-20 और वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। पहले दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

भारत में होने वाली Ind vs Aus सीरीज़ के शेड्यूल का एलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच
भारत में होने वाली Ind vs Aus सीरीज़ के शेड्यूल का एलान, जानिए कब और कहां होंगे मैच

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की धरती पर टीम इंडिया के साथ टी-20 और वनडे सीरीज़ खेलने के लिए आएगी। बीसीसीआइ ने ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में टी-20 और वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। पहले दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। 

दो टी-20 मैचों की सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टी-20 मैच- 24 फरवरी, बेंगलुरू

दूसरा टी-20 मैच- 27 फरवरी, विशाखापत्तनम 

कितने बजे से होंगे मैच

इस सीरीज़ में खेले जाने वाले दोनों टी-20 मैच शाम 07 बजे से खेले जाएंगे। वनडे मैच डे-नाइट होंगे और ये मुकाबले दोपहर एक बजे से खेले जाएंगे।

पांच मैचों की वनडे सीरीज़ का कार्यक्रम

पहला वनडे मैच- 02 मार्च, हैदराबाद

दूसरा वनडे मैच- 05 मार्च, नागपुर

तीसरा वनडे मैच- 08 मार्च, रांची

चौथा वनडे मैच- 10 मार्च, मोहाली

पांचवां वनडे मैच- 13 मार्च, दिल्ली

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।