विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए ये तीन दिग्गज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 07 Jan 2019 07:35 PM (IST)

टेस्ट सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें अब कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत पर टिक गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए ये तीन दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए ये तीन दिग्गज

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेस्ट सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें अब कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत पर टिक गई है। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होगा। पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। अब वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के तीन अहम सदस्य ऑस्ट्रेलिया के लिए सोमवार को रवाना हो गए। इन तीनों खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा व केदार जाधव शामिल हैं। 

इस वनडे सीरीज में भारत को ही जीत का दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले केदार जाधव ने धौनी और रोहित के साथ वाली अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर की। उन्होंने लिखा कि धौनी और रोहित के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना। आपको बता दें कि रोहित शर्मा टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन अपनी बेटी के जन्म के बाद वो भारत वापस लौट आए थे। भारत को अपना पहला मैच 12 जनवरी को सिडनी में, दूसरा मैच 15 जनवरी को एडिलेड में जबकि तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी को मेलबर्न में खेलना है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड जाना है जहां उसे पांच वनडे व तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।