Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS: Yashasvi ने 24 गेंद में जड़ी फिफ्टी, चौकों-छक्कों से बनाए 48 रन; पावरप्ले में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय बल्लेबाज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 08:43 PM (IST)

    तिरुवनंतपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने इस दौरान 24 गेंद में हाफ सेंचुरी जड़ दी। भारत ने पावरप्ले में 70 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि जायसवाल की पारी ज्यादा लंबी नहीं रही। वह 25 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए।

    Hero Image
    Yashasvi Jaiswal ने 24 गेंद पर जड़ी फिफ्टी। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में यशस्वी जायसवाल ने गदर मचाया। यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले पावरप्ले में अर्धशतक जड़ दिया। जायसवाल ने 24 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। वहीं, शॉन ऐबट के ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाकर कुल 24 रन बनाए दिए। जायसवाल ने इस तूफानी पारी से रोहित शर्मा और केएल राहुल के क्लब में शामिल हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि तिरुवनंतपुरम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने इस दौरान 24 गेंद में हाफ सेंचुरी जड़ दी। भारत ने पावरप्ले में 70 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि, जायसवाल की पारी ज्यादा लंबी नहीं रही। वह 25 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हो गए।

    रोहित शर्मा के क्लब में मारी एंट्री

    यशस्वी जायसवाल टी-20 इंटरनेशनल में पहले पावरप्ले के अंदर फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने सिर्फ यह कारनामा किया है। रनों के मामले में देखे तो वह रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं। यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने 48 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज; एक ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

    पहले पावरप्ले में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

    • यशस्वी जयसवाल - 2023 में 53 बनाम ऑस्ट्रेलिया
    • रोहित शर्मा - 2020 में 50* बनाम न्यूजीलैंड
    • केएल राहुल - 2021 में 50 बनाम स्कॉटलैंड

    शॉन ऐबट की हुई जमकर कुटाई

    ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने शॉन ऐबट को निशाना बनाया। ऐबट के पहले ओवर में ही यशस्वी ने उनकी लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। जायसवाल ने पहली तीन गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए। वहीं, अगली दो गेंद पर दो लगातार सिक्स लगाए। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। ऐबट के ओवर में कुल 24 रन बने।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024 Retention: गुजरात ने Hardik Pandya को किया रिटेन, 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज; यहां देखें पूरी लिस्ट