Move to Jagran APP

22 गेंद पर अर्धशतक जमा राहुल द्रविड़ ने मचाया था हंगामा, 1 रन लेने के लिए टेस्ट में खेली थी 41 गेंद

happy birthday Rahul Dravid पूर्व कप्तान आज 47 साल के हो गए हैं। धीमी पारियां खेलने के लिए मशहूर द्रविड़ के नाम 22 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 10:29 AM (IST)
22 गेंद पर अर्धशतक जमा राहुल द्रविड़ ने मचाया था हंगामा, 1 रन लेने के लिए टेस्ट में खेली थी 41 गेंद
22 गेंद पर अर्धशतक जमा राहुल द्रविड़ ने मचाया था हंगामा, 1 रन लेने के लिए टेस्ट में खेली थी 41 गेंद

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में गिना जाता है। द्रविड़ की धैर्यपूर्ण पारी के आगे बड़े-बड़े गेंदबाज की हिम्मत टूट जाती थी। टीम इंडिया में द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन हैं। पूर्व कप्तान आज 47 साल के हो गए हैं। धीमी पारियां खेलने के लिए मशहूर द्रविड़ के नाम 22 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है।

loksabha election banner

भारत के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ का नाम टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। मिस्टर भरोसेमंद से नाम से मशहूर द्रविड़ का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 जनवरी 1973 में हुई था। उनका पूरा नाम राहुल शरद द्रविड़ है। भारतीय टीम के मिलिड ऑर्डर बल्लेबाज द्रविड़ ने बतौर विकेटकीपर भी काफी सालों तक टीम इंडिया में खेला। द्रविड़ के नाम यूं तो कई धीमी पारियों का रिकॉर्ड है और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज भी वही हैं। वनडे में उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसके बारे में लोग शायद ही सोच सकते हैं।

द्रविड़ के नाम 22 गेंद पर अर्धशतक का रिकॉर्ड

राहुल द्रविड़ अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे लेकिन वनडे में उन्होंने महज 22 गेंद पर अर्धशतक बनाया है। हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 15 नवंबर 2003 में एक तूफानी अर्धशतक जमाया था। महज 22 गेंद पर द्रविड़ ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन ठोके थे। यह भारत की तरफ से बनाया गया सबसे तेज दूसरा अर्धशतक है। अजीत अगरकर ने 21 गेंद पर अर्धशतक बनाया था। जबकि कपिल देव, वीरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने 22 गेंद पर ऐसा किया है।

द्रविड़ के सिंगल पर बजी थी ऑस्ट्रेलिया में तालियां

साल 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल द्रविड़ के एक रन लेने पर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा था। इस मैच में 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे राहुल ने 19 रन तक पहुंचने के लिए 41 गेंद का सामना किया था। एक रन बनाने के लिए उन्होंने 40 डॉट गेंद खेली। जब उन्होंने सिंगल लिया तो दर्शकों की तालियों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.