विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: भारत के खिलाफ 341 रन ठोक ग्लेन फिलिप्स ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ पहना नंबर-1 का ताज

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:18 PM (IST)

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ सीरीज में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फिल सॉल्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। उन्होंने फिल सॉल्ट को पांच मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा है।

सॉल्ट ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 331 रन ठोक दिए थे। वहीं फिलिप्स ने भारत के विरूद्ध सीरीज में 341 रन जड़ नया कीर्तिमान रच दिया है।

चार बार 50 से ज्यादा का आकड़ा किया पार

फिलिप्स ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले मैच में 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 70 रन ठोक दिए थे।

फिलिप्स तीसरे मैच में बड़ा स्कोर करने से चूक गए। वो 17 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, चौथे मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ दिया। फिलिप्स ने 107 रनों की पारी खेली।

वहीं पांचवें मैच में रविवार को 38 गेंदों में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी जीत दिलाने में मदद की।

अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

फिलिप्स ने पांचवें टी20 के दौरान एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। फिलिप्स एक कैलेंडर ईयर में किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।

फिलिप्स ने भारत के खिलाफ इस साल 522 रन बनाए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। अभिषेक ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 431 रन जड़े हैं।

भारत के नाम सीरीज

ग्लेन फिलिप्स की दमदार पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने पांचवां टी20 जीता। मगर वो सीरीज जीतने में नाकामयाब रहे। भारत ने शुरूआत के तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी।

न्यूजीलैंड ने लगातार दो मैच अपने नाम कर सीरीज को जीत के साथ खत्म किया। फिलिप्स ने पूरे सीरीज में टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई सारे रिकॉर्डतोड़ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- 'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं है', वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर हुई आलोचना तो भड़क उठे गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर जीता हांगकांग सिक्सेस 2026 का खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।