Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिस गेल ने बना दिया ये अनोखा 'शतक', धौनी और मैक्कुलम से रह गए पीछे

    By Pradeep SehgalEdited By:
    Updated: Mon, 30 Jul 2018 08:26 AM (IST)

    गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 73 रन की पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    क्रिस गेल ने बना दिया ये अनोखा 'शतक', धौनी और मैक्कुलम से रह गए पीछे

    नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गई तीन वनडे मैचों की सीरीज़ को बांग्लादेश ने 2-1 से जीत लिया। इस सीरीज़ के तीसरे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज़ को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। भले ही विंडीज़ की टीम इस मैच केसाथ ही सीरीज़ भी हार गई हो, लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में क्रिस गेल ने 73 रन की पारी खेलते हुए एक अनोखा शतक भी बना डाला। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गेल ने बनाया ये अनोखा 'शतक'

    गेल ने तीसरे मैच में 73 रन की पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के भी निकले। इस पारी में अपना पहला छक्का लगाते ही गेल ने एक अनोखा शतक भी पूरा कर लिया। ये उनका वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ की धरती पर 100वां सिक्स रहा। इस मैच से पहले उन्होंने वेस्टइंडीज़ में वनडे खेलते हुए 99 छक्के लगाए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने तीसरे मैच में पहला सिक्स जड़ा उन्होंने ये सेंचुरी पूरी कर ली।

    इस तरह पूरी की 'छक्कों की सेंचुरी'

    तीसरे मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 301 रन का स्कोर खड़ा किया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गेल ने अपने ही स्टाइल में खेलना शुरू किया। वेस्टइंडीज़ की पारी का पांचवां ओवर मेहदी हसन ने फेंका और गेल ने इस ओवर की पांचवीं (5.5) गेंद पर जोरदार प्रहार कर बॉल को मैदान से बाहर फेंक दिया। इस छक्के के साथ ही गेल ने अपने देश में वनडे क्रिकेट में अपना सौवां छक्का जड़ दिया। आपको बता दें की जब गेल ने ये सिक्स लगाया तब तक वो 15 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बना थे। इसके बाद इस पारी में उन्होंने चार छक्के और लगाए।

    एक देश में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

    खिलाड़ी                     देश               छक्के

    ब्रेंडन मैक्कुलम         न्यूज़ीलैंड          126

    एम एस धौनी           भारत               120

    क्रिस गेल                वेस्टइंडीज़         104

    मार्टिन गप्टिल        न्यूज़ीलैंड           102

    ए बी डिविलियर्स      द. अफ्रीका           89

    शाहिद अफरीदी       यूएई                   86

    रोहित शर्मा             भारत                 84

    इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं गेल

    वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने की बात की जाए तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नामं ये रिकॉर्ड दर्ज़ है। अफरीदी ने 351 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में अफरीदी के बाद क्रिस गेल का नाम आता है। गेल ने एकदिवसीय क्रिकेट में 275 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज़ बल्लेबाज़  सनथ जयसूर्या का है। उन्होंने 270 बार गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री का पार फेंका था। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धौनी का नाम है। धौनी ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 217 छक्के जड़े हैं।

    क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें