विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत को उसकी जरूरत...' Yuvraj Singh की बड़ी भविष्यवाणी, कप्तानी के विकल्प का दिया सुझाव

Published: Sun, 14 Jan 2024 05:43 PM (IST)

जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2024 नजदीक आ रहा है हार्दिक पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए प्रयास कर ...और पढ़ें

युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो
युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप में हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाद की सीरीज के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। अब युवराज सिंह ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक पांड्या की जरूरत है और यह ऑलराउंडर टीम का अहम सदस्य है।

जैसे-जैसे टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2024 नजदीक आ रहा है, हार्दिक पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। असफलताओं के बावजूद, वह इन हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंटों में अपनी टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मजबूत वापसी के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं।

कप्तानी में हो हार्दिक का विकल्प

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए युवराज ने हार्दिक के भविष्य को लेकर बात की। युवराज सिंह ने आगे कहा कि इस ऑलराउंडर को स्वस्थ होने और स्थिर होने का समय दिया जाना चाहिए। कप्तानी के मामले में युवराज को लगता है कि भारत को हार्दिक के अलावा और भी विकल्प रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 'अभी तो शुरुआत है और आगे...' ध्रुव जुरेल ने माता-पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट, बलिदान के लिए दिया धन्यवाद

भारत को हार्दिक की जरूरत

युवराज सिंह ने कहा, हार्दिक टीम के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य हैं और भारत को उनकी जरूरत है। वह चोटिल हैं और हमें उन्हें ठीक होने और स्थिर होने के लिए समय देने की जरूरत है। हमें उनसे सर्वश्रेष्ठ हासिल करना होगा। टी20 वर्ल्ड में भारत को उनकी जरूरत पड़ेगी।

सूर्यकुमार हैं विकल्प

युवराज ने आगे कहा, जहां तक ​​कप्तानी की बात है, हमारे पास और विकल्प होने चाहिए। सूर्यकुमार यादव हैं, जो भारत की कप्तानी कर रहे हैं। टी20 में। शुभमन गिल हैं, जो आईपीएल में कप्तान होंगे।''

यह भी पढ़ें- IND v AFG: 19 साल में पहली बार! Rohit Sharma बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, MS Dhoni भी नहीं कर पाए थे ऐसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।