विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 से पहले Muttiah Muralitharan ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, कहा- भूल कर भी मत करना ये गलती

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 07 Sep 2023 06:00 AM (IST)

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप में भारत की अंतिम एकादश में ...और पढ़ें

World Cup 2023 को लेकर Muttiah Muralitharanने टीम इंडिया को दी चेतावनी
World Cup 2023 को लेकर Muttiah Muralitharanने टीम इंडिया को दी चेतावनी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप में भारत की अंतिम एकादश में दो स्पिनरों को रखना पर्याप्त होगा तथा वह जबरदस्ती तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर को रखने के सख्त खिलाफ हैं।

भारत ने विश्व कप की टीम में बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को रखा है। मुरलीधरन ने कहा, केवल विविधता की खातिर आप तीन स्पिनरों को नहीं खिला सकते हैं। आप केवल दो स्पिनरों को ही उतार सकते हैं। जडेजा आलराउंडर के रूप में खेलेगा और उनके साथ एक अन्य स्पिनर को रखा जाएगा।