विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Pakistan: विराट कोहली बोले- अगर हम अच्छा खेले तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sat, 15 Jun 2019 05:59 PM (IST)

Virat Kohli Press Conference India vs Pakistan विराट कोहली ने कहा है अगर हम अच्छा खेलते हैं तो किसी भी ...और पढ़ें

India vs Pakistan: विराट कोहली बोले- अगर हम अच्छा खेले तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं
India vs Pakistan: विराट कोहली बोले- अगर हम अच्छा खेले तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं

मैनचेस्टर, जेएनएन। Virat Kohli Press Conference India vs Pakistan: वर्ल्ड कप 2019 का 22वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है। इस कड़े और बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडिम में बने प्रैस रूम में विराट कोहली ने प्रैस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विराट कोहली ने कहा है कि अगर हम अच्छा खेलते हैं तो किसी भी टीम को मात दे सकते हैं, फिर चाहे सामने कोई भी टीम हो। 

विराट ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कहा, "अगर हम अच्छा खेलते हैं तो हम किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। विपक्षी टीम के मुताबिक कोई भी बदलाव नहीं है। खिलाड़ियों के लिए प्रोफेशनल होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है फिर चाहे विपक्षी टीम कोई भी हो।"

विराट कोहली ने आगे कहा, "हमारे लिए कोई भी मुकाबला ज्यादा स्पेशल नहीं हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर एक मैच को समान रूप से एक विपक्षी टीम की तरह देखें। हम वर्ल्ड की टॉप टीम है क्योंकि अपने बीते समय में अच्छी प्रदर्शन किया है।"

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।