Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Cup 2019: विराट को विश्व कप से पहले द्रविड़ ने कप्तानी में बदलाव करने की दे दी ये अहम सलाह

    World Cup 2019 द्रविड़ ने विराट कोहली को अपनी कप्तानी में कुछ बदलाव लाने की सलाह दी है।

    By Sanjay SavernEdited By: Updated: Sun, 19 May 2019 01:31 PM (IST)
    World Cup 2019: विराट को विश्व कप से पहले द्रविड़ ने कप्तानी में बदलाव करने की दे दी ये अहम सलाह

     नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की खूब तारीफ की है। विराट की तारीफ करते हुए द्रविड़ ने कहा कि वो जैसा कमाल कर रहे हैं हमारे दौर पर उस तक पहुंचना भी नामुमकिन था। वो वक्त के साथ लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। अपने शानदार खेल के दम पर वो ऐसा मापदंड सेट कर रहे हैं जहां तक पहुंचना हमारे दौर में नामुमकिन समझा जाता था। वनडे क्रिकेट में विराट सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड से कुछ ही शतक पीछे हैं। वो जैसा खेल रहे हैं उससे यही लगता है कि वो उनसे आगे निकल सकते हैं और इसके लिए विराट की तारीफ की जानी चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बल्लेबाज के तौर पर विराट में लगातार सुधार करके और बेहतर करने की भूख है और उन्हें यही गुण अपनी कप्तानी में भी लाने की जरूरत है। विराट की ये खासियत है कि अगर किसी देश में उनका पहला दौरा खराब रहा तो दूसरी बार उन्होंने वहां कमाल का खेल दिखाया। जब विराट पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तो उनका प्रदर्शन खराब रहा था। वर्ष 2014 में इंग्लैंड दौर पर विराट की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन जब इसके बाद वो दोबारा दोनों देश के दौरे पर गए तो कमाल की बल्लेबाजी की। वो लगातार बेहतर होने की कोशिश करते हैं और उन्हें अपनी कप्तानी में भी ऐसा ही करना चाहिए। 

     उन्होंने कोहली की खुद में लगातार सुधार करके और बेहतर करने की भूख की तारीफ करते हुए कहा उन्हें अपनी कप्तानी में भी इस गुण को शामिल करना चाहिए। उसकी ये खासियत है जब यदि कोई दौरा उसके लिए खराब जाता है जैसा कि साल 2014 में इंग्लैंड में उन्होंने खराब प्रदर्शन किया। जब वो पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद जब वो दोबारा इन दौरों पर गए तो पहले से बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरे। वो लगातार बेहतर होने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही उन्हें अपनी कप्तानी में भी करना चाहिए।  

    विराट की बल्लेबाजी के बारे में द्रविड़ ने कहा कि छह महीने पहले तक वो स्वीप शॉट नहीं खेलते थे पर अब वो ऐसा करने लगे हैं। जब विराट को मैंने पहली बार देखा था तो वो शॉर्ट गेंदों को अच्छी तरह से नहीं खेल पाते थे पर अब ऐसा नहीं है। वो लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। विराट हमेशा ही अपनी कमजोरियों पर काम करते नजर आते हैं और यही बात उन्हें दुनिया की बेस्ट बल्लेबाज बनाती है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप