Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WC 2011: आज ही के दिन वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत, पढ़ें विजेता बनने की पूरी कहानी

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Tue, 02 Apr 2019 03:51 PM (IST)

    आज के ही दिन 2011 में वर्ल्ड कप जीतने का 28 साल का इंतजार खत्म हुआ था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    WC 2011: आज ही के दिन वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत, पढ़ें विजेता बनने की पूरी कहानी

    नई दिल्ली, जेएनएन। आज ही के दिन आठ साल पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप की ट्रॉफी उठाई थी। 2 अप्रैल 2011 को जैसे ही महेंद्र सिंह धौनी ने छक्का मारा, पूरे देश का 28 साल का इंतजार खत्म हो गया। 1984 के बाद दूसरी बार भारतीय टीम ने विश्वकप जीता। इस जीत को याद करते हुए BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धौनी विंनिंग शॉट लगाते दिख रहे हैं। आगे इस वीडियो में भारतीय टीम जश्न मनाती नजर आ रही है। BCCI ने कैप्शन में लिखा, 'आज के ही दिन 2011 में जब 28 साल का इंतजार खत्म हुआ था।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम ने खेली थी गंभीर पारी: इस मैच में श्रीलंका ने भारतीय टीम के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना रन बनाए सहवाग का विकेट खो दिया। 31 रन के स्कोर पर सचिन तेंदुलकर भी वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद पारी को संभाला गौतम गंभीर ने। गंभीर ने 122 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 97 रन बनाए।

    धौनी का यादगार छक्का: गंभीर का इस मैच में साथ दिया था महेंद्र सिंह धौनी ने। धौनी ने 79 गेंदों का सामना करके नाबाद 91 रन बनाए थे। उनकी पारी की खास बात यह थी कि मैच को उन्होंने अपने स्टाइल में खत्म किया। धौनी ने कुलासेकरा के ओवर की दूसरी गेंद पर छ्क्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। यह शॉट आज भी भारतीयों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है।