Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Video: साक्षी धौनी ने सरेआम पति को 'छेड़ा', शर्म से लाल हुए MS Dhoni कुछ नहीं कह पाए

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jan 2020 08:59 AM (IST)

    पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी धौनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उनको होटल में आते वक्त छेड़ रही हैं लेकिन वो हमेशा की तरह ही बिना कुछ रहे चुपचाप निकलते नजर आ रहे हैं।

    Video: साक्षी धौनी ने सरेआम पति को 'छेड़ा', शर्म से लाल हुए MS Dhoni कुछ नहीं कह पाए

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से धौनी ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। धौनी इस वक्त अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी धौनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उनको होटल में आते वक्त छेड़ रही हैं लेकिन पति देव हमेशा की तरह ही बिना कुछ कहे चुपचाप निकलते नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साक्षी सिंह रावत ने पति महेंद्र सिंह धौनी का दिल्ली के एक नामी होटल में आते वक्त वीडियो बनाया और फिर उसे अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट भी कर दिया। यह वीडियो बहुत ही कमाल का है। इसमें साक्षी पति धौनी के साथ छेड़खानी करती सुनाई दे रही है। धौनी होटल में जब चेक इन करने के लिए पहुंचे तो साक्षी ने उनका यह वीडियो निकाला और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #sweetieoftheday 

    A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

    साक्षी ने धौनी के साथ की मस्ती

    धौनी को होटल में आते देख साक्षी ने उनका वीडियो बना और पति देव के साथ जमकर छेड़खानी की। पूर्व कप्तान जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो साक्षी ने उनको सबके सामने स्वीटी कहकर बुलाना शुरू किया। उन्होंने कहा, हाय स्वीटी, कम से कम मेरी तरफ देखो तो, आप मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं। क्यों मेरा स्वीटी मेरी तरफ नहीं देख रहा है।

    साक्षी इतने पर ही नहीं रुकीं और धौनी के पीछे पीछे वो कैमरा ऑन कर वीडियो बनाती हुई रिसेप्शन तक पहुंच गई। जब धौनी रजिस्टर में साइन कर रहे थे तो साक्षी ने वहीं खड़े होटल के कर्मचारी से पूछा- ये बहुत ही क्यूट हैं, है या नहीं। है ना ये क्यूट हैं या नहीं। इस पर होटल कर्मचारी ने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया।