विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK : शाहीन को मारा था...जब कोहली के सिक्स पर सोहेल खान से हो गई थी गलती

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 03 Feb 2023 05:46 PM (IST)

पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिला। भारत को जीत के लिए ...और पढ़ें

शतक लगाने के बाद विराट कोहली। फोटो- एपी
शतक लगाने के बाद विराट कोहली। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के इतिहास में दो चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा से रोचक रहा है। जब-जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी हैं। तब-तब स्टेडियम और मैदान के बाहर दर्शकों का जमावड़ा लगाता है। पिछल साल टी20I विश्व कप के दौरान भारत और पाकिस्तान मैच में स्टेडियम में 90 हजार दर्शक मौजूद थे। उस मैच में भारत ने कोहली की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान को मात दी थी।

पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिला। भारत को जीत के लिए आखिरी आठ गेंदों पर 28 रनों की जरूरत थी, भारत खेल में पिछड़ रहा था, लेकिन विराट कोहली ने हारिस राउफ को दो लगातार सिक्स लगाकर टीम को वापसी करने में मदद की। इन दोनों सिक्स में से एक सिक्स कभी न भूलने वाला हो गया। हारिस रऊफ की उठती हुई गेंद पर, कोहली ने लॉन्ग-ऑन पर गेंद को सिक्स के लिए भेजा था।

सोहेल खान से हो गई थी गलती

यह सिक्स दर्शकों की याद में बस गया, क्योंकि कोहली ने क्रिकेट इतिहास के सबसे सनसनीखेज शॉट्स में से एक को अंजाम दिया और मैच जिस स्थिति में था, उसे देखते हुए शॉट और भी खास लग रहा था। नादिर अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर कहा, मैच देखते हुए सोहेल खान ने एक गलती कर दी थी। वह उस पल भूल गया कि गेंदबाजी कौन कर रहा है। सोहेल को लगा कि हारिस राउफ की जगह शाहीन अफरीदी गेंद बाजी कर रहे हैं।

सेमीफाइनल में हारा था भारत 

नादिर अली ने कहा, विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में हारिस रऊफ के खिलाफ खुद के लिए जगह बनाते हुए जो स्ट्रेट सिक्स मारा था, सोहेल ने बीच में बात काटते हुए कहा...वो मेरे ख़याल से शाहीन को मारा था।" हालांकि बाद में उन्हें उस बात को सुधार लिया था। बता दें कि भारत ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।