Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2019: विराट कोहली ने रखा व्रत, अनुष्का का चेहरा देख तोड़ा उपवास

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी करवा चौथ का पर्व को पूरे मन से किया और कमाल की बात यह रही कि उन्होंने अनुष्का के लिए व्रत भी रखा।

    By Viplove KumarEdited By: Updated: Fri, 18 Oct 2019 09:58 AM (IST)
    Karwa Chauth 2019: विराट कोहली ने रखा व्रत, अनुष्का का चेहरा देख तोड़ा उपवास

    नई दिल्ली, जेएनएन। गुरुवार को पूरे भारत में पत्नी और पति के प्यार का प्रतीक करवा चौथ का पर्व मनाया गया। पत्नियां इस दिन अपने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस पर्व को पूरे मन से किया और कमाल की बात यह रही कि उन्होंने अनुष्का के लिए व्रत भी रखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लव मैरेज की थी और दोनों के बीच की कैमेस्ट्री बहुत ही शानदार नजर आती है। अपनी इसी कैमेस्ट्री की वजह से ये पावर कपल सोशल मीडिया से लेकर तमाम पार्टीज की जान होती है। आमतौर पर भारत में पत्नियां अपने सुहाग के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं पर कुछ पति भी इस दिन ऐसा करते हैं।

    कप्तान कोहली ने अनुष्का के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पत्नी अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यारा का मैसेज भी दिया।

    कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का संग फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, जो साथ व्रत रखते हैं, जो साथ हंसते हैं। हैप्पी करवा चौथ।

    भारतीय टीम के कप्तान ने हाल ही में भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में उन्होंने शानदार दोहरा शतक जमाया। यह टेस्ट में उनका 7वां दोहरा शतक था, ऐसा करने वाले कोहली पहले भारतीय बने। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भारत की तरफ से 6-6 दोहरा शतक बनाया था।