Vinod Kambli: विनोद कांबली की क्या खराब है हालत? पूर्व क्रिकेटर के भाई ने कह दी यह बात
भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने वाले कांबली कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। 21 दिसंबर 2024 को उन्हें यूरिन इन्फेक्शन और ऐंठन के कारण ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके छोटे भाई ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वीरेंद्र ने बताया कि विनोद कांबली को बोलने में दिक्कत हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विनोद कांबली के छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर के स्वास्थ्य के बारे में नया अपडेट दिया है। वीरेंद्र ने कहा कि विनोद को बोलने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि उनका इलाज घर पर ही चल रहा है।
भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने वाले कांबली कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। 21 दिसंबर, 2024 को उन्हें यूरिन इन्फेक्शन और ऐंठन के कारण ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
'बोलने में हो रही दिक्कत'
द विक्की लालवानी शो में बात करते हुए उनके छोटे भाई ने बताया कि कांबली अभी भी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। फिलहाल, बांद्रा स्थित अपने घर पर कांबली अपनी बीमारियों से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी भी ठीक से बोलने में दिक्कत हो रही है।
'फिर से मैदान पर देख पाएंगे'
वीरेंद्र ने कहा, वह अभी घर पर है। उसकी हालत स्थिर हो रही है, लेकिन उसका इलाज जारी है। उसे बोलने में दिक्कत हो रही है। उसे ठीक होने में समय लगेगा। लेकिन वह एक चैंपियन है, और वह वापसी करेगा। मुझे उस पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि आप उसे फिर से मैदान पर देख पाएंगे।
आर्थिक तंगी से हैं परेशान
स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, कांबली आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। इससे पहले जनवरी में कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2023 में तलाक के लिए अर्जी दी थी लेकिन, अपने पति की लाचार हालत को देखते हुए उन्होंने इसे वापस लेने का फैसला किया।
एंड्रिया ने सोचा था तलाक के बारे में
फ्रीलांस पत्रकार सूर्यांशी पांडे द्वारा आयोजित पॉडकास्ट के दौरान एंड्रिया ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले कांबली को छोड़ने पर विचार किया था। हालांकि, वह उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंतित थीं। इसलिए तलाक का फैसला वापस ले लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।