'तुम अब मेरे इंस्पिरेशन हो', ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद वैभव के मुरीद हुए सूर्यकुमार यादव; सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा, जिसके बाद पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15 साल के युवा खिलाड़ी की तारीफ में खास पोस्ट शेयर किया।
-1795581771941_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए मंगलवार को एक्स पर खास पोस्ट शेयर किया। सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए थे, जिसके बाद सूर्या ने कहा कि अब वैभव उनके इंस्पिरेशन हैं।
दोहा में हुए मुकाबले में वैभव ने अपनी पारी में सात चौके और 28 छक्के लगाए। इसी के साथ वो प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में एक पारी में 25 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
सूर्या ने की वैभव की तारीफ
वैभव के मैदान पर तबाही मचाने के कुछ ही घंटो बाद सूर्या ने एक्स पर खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वैभव अब उनके लिए एक इंस्पिरेशन हैं। उन्होंने वैभव स्पेशल प्लेयर बताया।
सूर्या ने लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी। तुम अब मेरे इंस्पिरेशन हो। क्या प्लेयर है #स्पेशल।'
बता दें कि सूर्या टी20 विश्व कप 2026 के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। इस समय वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। सूर्या का बल्ला अब तक टूर्नामेंट में गरजा है। वो एक बार फिर से टीम में वापसी की राह तलाश रहे हैं।
Vaibhav Sooryavanshi You are my Inspiration now 🔥 What a Player #special
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 24, 2026
250 रन सिर्फ 14.2 ओवर में हुआ चेज
भारतीय टीम को यूएई ने मैच में 250 रनों का लक्ष्य दिया था। यूएई ने शायद उम्मीद की होगी वो भारत को कड़ी चुनौती देंगे। मगर किसी को ये नहीं पता था कि इतना बड़ा लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में ही चेज हो जाएगा।
सूर्यवंशी ने पहले ओवर से ही यूएई के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी। सूर्यवंशी जब तक क्रीज पर मौजूद थे, तब तक उनके बल्लों से छक्कों की बरसात होती रही।
वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वहीं 28 गेंदों में वो अपने शतक तक पहुंच गए। वैभव ने 150 तक पहुंचने के लिए 40 गेंदे ली। वहीं 52 गेंदों में उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया।
सूर्यवंशी के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 100, 150 और 200 लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी की वजह से भारतीय टीम ने मैच जीतकर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में भी होंगे वेलिंग्टन जैसे हालात, WTC फाइनल के लिए भारत की राह होगी मुश्किल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।