विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: भारतीय कप्तान के लिए बड़ी बात बोल गए Suryakumar Yadav, Tilak Varma की पारी को बताया खास

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 09 Aug 2023 09:21 AM (GMT+05:30)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को गुयाना में तीसरा टी-20 मैच खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ...और पढ़ें

India Vs West Indies 3rd T20 मैच में शॉट खेलते सूर्यकुमार। फोटो- एपी
India Vs West Indies 3rd T20 मैच में शॉट खेलते सूर्यकुमार। फोटो- एपी

HighLights

  1. सूर्यकुमार ने सिर्फ 44 गेंद पर 83 रन बनाए
  2. सूर्यकुमार ने कहा कि कप्तान ने कहा था किसी को जिम्मेदारी लेने के लिए
  3. सूर्यकुमार ने कहा कि तिलक की पारी से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। गुयाना में मंगलवार को भारत के 'सूर्या' ने अपनी चमक बिखेरी। तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। मैच जीतने के बाद सूर्या ने अपनी तूफानी पारी का खुलासा किया। साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) के लिए बड़ी बात कही।

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच गुयाना में तीसरा टी-20 मैच खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। भारत ने करो या मरो के मुकाबले में तीन विकेट गंवाकर 17.5 ओवर में 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव (83) और तिलक वर्मा (49*) ने दमदार पारी खेली।

'कप्तान ने कहा था कोई अपना हाथ ऊपर करे'

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्या से पूछा गया कि दो मैच हारने के बाद उनके दिमाग में तीन मैच हारने का ख्याल चल रहा था? इस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, "यह मेरे दिमाग में चल रहा था कि भारत ने कभी भी लगातार तीन टी20 मैच नहीं हारे हैं, लेकिन उसी समय हमने टीम मीटिंग में बात की, हमारे कप्तान ने कहा कि किसी को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सक्षम था।''

'तिलक की पारी ने दिया आत्मविश्वास'

तिलक वर्मा के साथ पार्टनरशिप के बार में बोलते हुए सूर्यकुमार ने कहा, हमने लंबा समय तक एक दूसरे साथ खेला है। हम एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। तिलक की पारी ने मुझे आत्मविश्वास दिया। आखिर में मैच के बाद, यह उसके (तिलक) के लिए बेहतरीन पारी रही। बता दें कि सूर्या ने 44 गेंद पर 83 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए।