विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर सुनील गावस्कर को बनाया अपना फैन, पूर्व कप्तान ने की जमकर तारीफ

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:55 PM (IST)

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक की जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, लखनऊ। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि श्रेयस अय्यर का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक महत्वपूर्ण समय पर आया है और उनकी यह पारी इस बात का संकेत है कि बल्ले से खराब दौर से गुजरने के बाद भारतीय कप्तान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं।

जून में भारत के टी-20 कप्तान की जिम्मेदारी संभालने के बाद से अय्यर केवल दो बार 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध शुरुआती मैच में नाबाद 102 रन बनाकर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई। गावस्कर ने जियोस्टार से कहा कि यह श्रेयस अय्यर की शानदार पारी थी। वह रूकने का नाम नहीं ले रहे थे और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने चाहे जिस लाइन एवं लेंथ पर गेंदबाजी की, उनके पास हर चीज का जवाब था।

सुनील गावस्कर ने की श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ

उन्होंने कहा कि भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर का बल्ले से दौर थोड़ा खराब रहा है। हाल के समय में जीत तो मिली हैं, लेकिन बल्ले से उनकी अपनी फॉर्म चिंता का विषय बनी रही। गावस्कर ने कहा कि इसलिए, उनके लिए बड़ी पारी खेलना महत्वपूर्ण था और उन्होंने इस पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऐसा कर दिखाया। अय्यर ने लक्ष्य हासिल करने पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया और मध्य ओवरों में तेजी जारी रखी। उन्होंने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर पूरी तरह गियर बदलते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 50 से 102 तक पहुंच गए।

श्रेयस अय्यर को लेकर उठाए जा रहे थे सवाल

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर श्रेयस की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर सवाल उठाए गए थे और इस शतक ने उन सभी को चुप कर दिया है। यह पारी एक मजबूत संकेत है कि श्रेयस अय्यर अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं। ईशान किशन ने इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में वापसी की। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि इस झटके ने उन्हें अपनी कमियों का सामना करने और अपने खेल को फिर से तैयार करने पर काम करने के लिए मजबूर किया।

 यह भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया U19 मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने तुरंत उठाया बड़ा कदम

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान मैच का दिखा जबरदस्त क्रेज, महामुकाबले के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन