विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील गावस्कर ने बताया, 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत कितने के अंतर से इंग्लैंड को हराएगा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 04 Jun 2021 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 04:03 PM (IST)

इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वो टीम इंडिया से अपनी पिछली हार का बदला ले लेकिन टीम इंडिया के ओपनर ...और पढ़ें

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी एक साथ (एपी फोटो)
भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी एक साथ (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां उसे न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। इसके बाद इस टीम को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को अपनी धरती पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया था और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, इंग्लिश टीम अब अपनी सरजमीं पर पटलवार करेगी। टेस्ट सीरीज रोमांचक जरूर होगी साथ ही साथ इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वो अपनी पिछली हार का बदला भी ले, लेकिन टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि, इंग्लैंड इस बार टेस्ट सीरीज में भारत को नहीं हरा पाएगा। 

सुनील गावस्कर के मुताबिक इस बार टीम इंडिया को इंग्लैंड नहीं हरा पाएगा और इस टेस्ट सीरीज में भारत को जीत मिलेगी। गावस्कर ने ये भी बताया कि, भारत कितने के अंतर से इस टेस्ट सीरीज को जीतेगा। गावस्कर ने टेलीग्राफ से कहा कि, भारत व इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के छह सप्ताह के बाद खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया पर इस मैच के रिजल्ट का असर बहुत कम या फिर नहीं के बराबर होगा। टेस्ट सीरीज अगस्त-सितंबर में खेली जाएगी तो भारत इस सीरीज को 4-0 से जीतेगा। भारतीय दौरे पर पिच को लेकर रोने वाला इंग्लैंड इस बार टीम इंडिया के लिए ग्रीन पिच खेलने के लिए उपलब्ध करवाए। 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, हरी पिच पर खेलना अब टीम इंडिया के लिए चिंता की बात नहीं रह गई है क्योंकि इस टीम के पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस तरह की पिट पर इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। हरी पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा स्विंग मिलती है और टीम इंडिया के गेंदबाजी भी इस कला में माहिर हैं। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों को भी इस तरह कि पिच पर खेलने का अनुभव है। आपको बता दें कि, टीम के कई सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा व अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और इन पर टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।