विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: Rinku Singh नहीं, सुनील गावस्‍कर ने बताया कि KKR का यह खिलाड़ी है MS Dhoni की कॉपी

Published: Mon, 12 Feb 2024 07:54 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्‍कर ने कहा कि रिंकू सिंह नहीं बल्‍कि कोलकाता नाइटराइडर्स के यह बल्‍लेबाज उन्‍हें ...और पढ़ें

सुनील गावस्‍कर ने बताया कि रहमानुल्‍लाह गुरबाज में एमएस धोनी की झलक दिखती है
सुनील गावस्‍कर ने बताया कि रहमानुल्‍लाह गुरबाज में एमएस धोनी की झलक दिखती है

HighLights

  1. केकेआर की कोशिश आईपीएल 2024 में तीसरी बार खिताब जीतने की होगी
  2. रिंकू सिंह केकेआर के लिए आगामी सीजन में मैच फिनिशर की भूमिका निभाएंगे
  3. सुनील गावस्‍कर ने 22 साल के खिलाड़ी को एमएस धोनी की कॉपी करार दिया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2024 शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं और एक टीम, जिसकी जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है और काफी दिलचस्‍पी बटोरे जाने की उम्‍मीद है, वो है कोलकाता नाइटराइडर्स। दो बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर आगामी सीजन में कुछ बड़े खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभालेगी और श्रेयस अय्यर की वापसी से उसे मजबूती मिलेगी।

गावस्‍कर को कौन है पसंद?

हालांकि, भारत के महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने फ्रेंचाइजी के स्‍टार अफगानी विकेटकीपर बल्‍लेबाज रहमानुल्‍लाह गुरबाज की खूब तारीफ की और उनकी तुलना एमएस धोनी से कर डाली। गावस्‍कर ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि उन्‍हें रहमानुल्‍लाह गुरबाज की बल्‍लेबाजी पसंद आई क्‍योंकि वो बहुत आक्रामक हैं। उन्‍होंने साथ ही कहा कि गुरबाज की बैटिंग थोड़ी एमएस धोनी जैसी है और यही वजह है कि उन्‍हें गुरबाज पसंद आए।

मैंने जो देखा, उस हिसाब से मुझे गुरबाज की बल्‍लेबाजी काफी पसंद आई। वो काफी आक्रामक हैं और उसकी बैटिंग कुछ हद तक एमएस धोनी जैसी लगती है। यही वजह है कि मुझे गुरबाज की बैटिंग पसंद आई।

गुरबाज का वायरल वीडियो

2023 वर्ल्‍ड कप के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रहमानुल्‍लाह गुरबाज सड़कपर सो रहे लोगों के बीच रुपये बाट रहे थे। गावस्‍कर ने कहा कि गुरबाज को उनकी सिर्फ मानवता केआधार पर ही केकेआर की प्‍लेइंग 11 में जगह मिल जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 'एमएस धोनी से भी तेज है यह विकेटकीपर...' इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, कहा- वह जो करता है कोई नहीं कर सकता

जब वर्ल्‍ड कप समाप्‍त हुआ। इसके बाद जो काम गुरबाज ने किया। उन्‍होंने फुटपाथ पर सो रहे लोगों में पैसे बाटे। ऐसा करने के लिए वो मेरी टीम में निश्चित ही जगह पाते।

केकेआर की राह मुश्किल

सुनील गावस्‍कर ने साथ ही कहा कि केकेआर के लिए आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करना आसान नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि टीम के पास जिस तरह का अनुभव है, वो विशेषकर ईडन गार्डन्‍स की धीमी पिचों पर काफी काम आ सकते हैं।

केकेआर के लिए प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करना आसान नहीं होगा। टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्‍हें न सिर्फ धीमी पिचों पर खेलने की आदत है बल्कि वो आईपीएल में काफी खेल चुके हैं। मेरे ख्‍याल से यह अनुभव केकेआर के काम आएगा क्‍योंकि आप जानते हैं कि कब दबाव है और इससे कैसे निपटना है। रिंकू सिंह ने विशेषकर पिछले साल काफी प्रभावित किया तो उम्‍मीद है कि केकेआर कुछ धमाका करेगा।

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी ने सुनाया जर्सी नंबर-7 के पीछे का मजेदार किस्सा, फैंस ने 'थाला फॉर ए रीजन' से कराया ट्रेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।