IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका न मिलने से भड़के सुनील गावस्कर, बोले- 'यह हैरान करने वाला फैसला है'
मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया, जिसकी वजह से ...और पढ़ें

सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेलिंगटन में गुरूवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिली, जिसके बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भड़क गए। उन्होंने टीम इंडिया के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताई।
सिराज ने हाल ही में वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस दौरान गावस्कर भारत के इस फैसले से खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि सिराज ने भारत को कभी निराश नहीं किया है।
सुनील गावस्कर ने क्या कहा
गावस्कर ने सिराज को टीम में जगह न मिलने को हैरान करने वाला फैसला बताया। उनका कहना है कि सिराज ने भारत को कभी निराश नहीं किया है।
गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा, 'ऐसे कुछ संकेत थे, जब उन्होंने टेस्ट स्क्वाड जल्दी ज्वाइन नहीं किया था। जब उन्हें आखिरी वनडे में मौका मिला तो मुझे लगा कि उन्हें खिलाया जाएगा। लेकिन यह हैरान करने वाला है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी भारत को निराश किया है। उन्होंने कभी भी भारत को निराश नहीं किया है।'
गावस्कर ने आगे कहा कि सिराज को टीम से निकालने का कोई मतलब नहीं था, क्योंकि उनका फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई की भारत को इस फैसले का बाद में पछतावा न हो।
गावस्कर ने कहा, 'उनकी गेंदबाजी में कुछ भी गलत नहीं हुआ है। उनका रिदम अच्छा है। वो जितना मैंने उनको क्रिकेट खेलते हुए देखा है वो बिल्कुल ठीक लगे हैं। मुझे नहीं पता कि क्यों उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। मैं बस उम्मीद करूंगा कि जिन्हें उनकी जगह मौका मिला है वो अच्छा करें।'
निकल्स-फिलिप्स की दमदार बल्लेबाजी
जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया था। न्यूजीलैंड ने 70 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर हेनरी निकल्स और डैरिल मिचेल ने टीम की शानदार वापसी कराई है।
निकल्स और फिलिप्स के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। ये खबर लिखे जाने तक दोनों ने 115 रन जोड़ लिए हैं। निकल्स (85) और फिलिप्स (65) रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 185/5 है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चोट के बाद जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ टॉप-10 में बनाई जगह
यह भी पढ़ें- 'आपके साथ खेलना मेरे लिए खुशी की बात', एमएस धोनी के IPL संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।