विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: शुभमन गिल की इस बात के मुरीद हो गए सौरव गांगुली, कर दी भविष्यवाणी, पंत और जायसवाल को लेकर भी कही बड़ी बात

Published: Sat, 21 Jun 2025 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jun 2025 09:01 PM (IST)

IND vs ENG: सौरव गांगुली ने नए नवेले भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए उनकी बल्लेबाजी की खूबियों ...और पढ़ें

सौरव गांगुली ने की शुभमन गिल की तारीफ

सौरव गांगुली ने की शुभमन गिल की तारीफ

HighLights

  1. IND vs ENG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए सौरव गांगुली

  2. IND vs ENG: गांगुली ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कही बड़ी बात

  3. IND vs ENG: सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत और यशस्वी को सराहा

कोलकाता, पीटीआई: इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में शुभमन गिल के 'फुटवर्क' से बेहद प्रभावित पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि अगर लीड्स में टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन की तरह ही उनके पैरों का मूवमेंट शानदार रहा तो यह युवा भारतीय कप्तान विदेशी परिस्थितियों में भी ढेरों रन बनाएगा।

गांगुली ने कहा कि मैं विदेशी सरजमीं पर उनके पैरों मूवमेंट देखकर बहुत खुश हूं, विदेशी धरती पर इसमें काफी सुधार हुआ है। शुभमन के पैर का मूवमेंट शानदार था, उन्होंने कोई गलती नहीं की। मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए स्थायी बात होगी क्योंकि अगर वह इंग्लैंड और विदेशी परिस्थितियों में इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो वह बहुत रन बनाएंगे। अगर वह इसी तरह खेलते रहे तो उनका औसत भी 40-45 तक बढ़ जाएगा।

मिलेगा आत्मविश्वास

गांगुली ने कहा कि गिल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। उन्होंने कहा, "यह पारी उन्हें काफी आत्मविश्वास देगी क्योंकि आपका आत्मविश्वास आपके प्रदर्शन के आधार पर बनता है, कल जिस तरह से वह स्विंग से निपट रहे थे उनकी तकनीक काफी अच्छी थी।"

गांगुली ने कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड को उस विकेट पर (पहले) गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी नहीं की।

नहीं है कोई चिंता

इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है जिसमें गिल की अगुआई वाली टीम दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बिना खेल रही है। गांगुली ने कहा कि मैं भारतीय क्रिकेट के बारे में कभी चिंतित नहीं था। कोई ना कोई भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगा। मैं यशस्वी (जायसवाल) को देखकर हैरान नहीं हूं क्योंकि मैं उन्हें शानदार बल्लेबाज मानता हूं। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए। मैं यशस्वी के प्रदर्शन से हैरान नहीं हूं क्योंकि मैंने उसे ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और भारत में खेलते देखा है। उम्मीद है कि वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेगा लेकिन शुभमन गिल का सुधार सराहनीय है।

 

 

 

कोहली की जगह लेना होगा मुश्किल

गांगुली को लगता है कि कोहली जैसे खिलाड़ी की जगह लेना मुश्किल होगा लेकिन गिल के स्तर को देखकर वह हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विराट एक स्तरीय खिलाड़ी हैं। उनका विकल्प खोजने में समय लगेगा लेकिन मैंने शुभमन के साथ जो देखा उससे मैं हैरान नहीं था। व्यवस्था, घरेलू क्रिकेट की गुणवत्ता, लीग, संघ द्वारा खिलाड़ी को विकसित करने में लगाए जाने वाला समय और पैसे की वजह से भारतीय क्रिकेट में बहुत अधिक गुणवत्ता है।

पंत से खुश

गांगुली ने कहा कि पंत तेज गेंदबाजी अच्छी तरह से खेलता है। मुझे ऑस्ट्रेलिया में उसकी बल्लेबाजी पसंद नहीं आई। वह बहुत सारे शॉट खेल रहा था लेकिन यहां पहले दिन उसने खुद को रोककर बल्लेबाजी की। उसने अपनी ताकत के हिसाब से अपने खेल को नियंत्रित किया, वह टेस्ट में एक बेहतरीन खिलाड़ी है और तीनों प्रारूपों में खेलेगा।

बुमराह को लेकर कही ये बात

बुमराह को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पहला टेस्ट है। शुभमन को मैच से पहले फैसला करना था, चार तेज गेंदबाज हैं जो बुमराह को भी कुछ राहत और समर्थन देंगे, अन्यथा वह (बुमराह) अकेले 20 ओवर गेंदबाजी करते थे जिसके कारण वह तीन टेस्ट भी नहीं खेल पाते। मुझे लगता है कि संयोजन सही है और साथ ही अगर शार्दुल लंबे स्पैल गेंदबाजी कर सकते हैं तो बुमराह को छोटे स्पैल में विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।