विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की तेंदुलकर से तुलना पर भड़के सौरव गांगुली, बोले - 'सबसे कठिन गेंदबाजों का सामना कर बनाए 100 शतक'

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:18 PM (GMT+05:30)

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना को अनुचित बताया, यह कहते हुए कि सचिन ने विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए। 

वैभव सूर्यवंशी-सौरव गांगुली

वैभव सूर्यवंशी-सौरव गांगुली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से किए जाने पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी की भी तुलना सचिन से नहीं की जानी चाहिए। सचिन ने अपने करियर में जिन विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना किया और उनके विरुद्ध 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए, वह अपने आप में अविश्वसनीय उपलब्धि है।

सचिन ने पाकिस्तान के वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब अख्तर, वेस्टइंडीज के कर्टली वॉल्श, कर्टली एंब्रोस और इयान बिशप, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और शेन वॉर्न तथा दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड और शॉन पोलाक जैसे दिग्गज गेंदबाजों का सामना किया। बाद में डेल स्टेन जैसे गेंदबाज भी उनके सामने आए। ऐसे गेंदबाजों के विरुद्ध 100 शतक बनाना असाधारण है।

जब धोनी को देखने जमशेदपुर पहुंचे थे सौरव

इस दौरान सौरव ने महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम में आने से पहले उन्हें देखने के लिए जमशेदपुर जाने का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि 2003 में वह चार्टर्ड विमान से जमशेदपुर पहुंचे और कीनन स्टेडियम में धौनी का खेल देखा था। धोनी ने वहां आक्रामक शतक लगाया था।

इसके महज सात दिन बाद ही उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला था। गांगुली ने कहा कि धोनी की निडर बल्लेबाजी और सहज अंदाज ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। धोनी पहले बेखौफ होकर बड़े शॉट लगाते थे, लेकिन बाद में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ उनके खेल का अंदाज भी बदल गया।

यह भी पढ़ें- जैमीसन ने लिया 'बदला', आकाश दीप को जानबूझकर फेंके खतरनाक बाउंसर; वीडियो

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जुरैल की जुझारू पारी से मैच का 'ध्रुव' बदला, WTC फाइनल की दौड़ के लिए कड़ा इम्तिहान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।