ईशान अपने होम ग्राउंड पर छाने को तैयार, भारतीय कोच ने बताया किशन ने कितना किया बदलाव?
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने ईशान किशन की परिपक्वता और खेल के प्रति समझ की सराहना की है। उन्होंने ...और पढ़ें

ईशान किशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर तारीफ की है। जेएससीए स्टेडियम ईशान का घरेलू मैदान है और टीम प्रबंधन को अपने इस युवा सितारे से रांची की धरती पर एक बड़ी और विस्फोटक पारी की उम्मीद है।
कोटक ने कहा कि ईशान अब पहले की तुलना में कहीं अधिक परिपक्व हो चुके हैं और परिस्थिति के अनुसार अपने खेल को ढाल रहे हैं। बल्लेबाजी कोच ने स्पष्ट किया कि ईशान मैदान पर उतरते समय होम ग्राउंड का अतिरिक्त दबाव नहीं लेते, बल्कि सामान्य और स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। विश्व कप से लौटने के बाद से उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है।
सितांशु कोटक ने की ईशान किशन की जमकर तारीफ
कोटक ने इशान के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि आईपीएल के दौरान जब वह काफी युवा थे, तब भी उनके खेल में कमाल की आक्रामकता थी और वह 90 रन के आसपास भी निडर होकर बड़े शॉट्स खेला करते थे। हालांकि, अब उनके खेल में ठहराव और समझदारी आई है और वह मैच के मिजाज को देखते हुए पारी को आगे बढ़ाते हैं।
