विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार के बाद अब मोहम्मद शमी की भी होगी वापसी? टीम इंडिया के कोच ने खत्म किया सस्पेंस

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद मोहम्मद शमी के चयन पर चर्चा तेज है। ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार

मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई। इसके बाद अब मोहम्मद शमी को लेकर भी चर्चा हो रही है क्या उनके लिए भी भारतीय टीम के दरवाजे खुल जाएंगे? इसको लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रतिक्रिया दी है। कोटक ने शमी की वापसी पर सीधे तौर पर कोई भी बयान नहीं दिया।

उनका कहना है कि अगर कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और सेलेक्टर्स को लगता है कि टीम को उसकी जरूरत है, तो उसका सेलेक्शन हो सकता है। कोटक ने भुवी की वापसी को लेकर भी बयान दिया है और इसके पीछे का कारण भी बताया है। ये बातें उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में शुक्रवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बोले सितांशु कोटक

कोटक ने भुवी पर बात करते हुए कहा, इसका जवाब तो सेलेक्टर्स ही दे सकते हैं लेकिन जो मैं सोचता हूं, वो आपको बता सकता हूं। इंग्लैंड में बुमराह के न होने से और बहुत सारे युवा गेंदबाजों के खेलने से, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा था कि आप अनुभव को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। हमारे युवा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और किसी न किसी स्तर पर आपको अनुभव की जरूरत होती है।"

उन्होंने आगे कहा, "ये एक कारण हो सकता है लेकिन दूसरी बात ये भी है कि भुवनेश्वर पिछले दो सीजन से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस वजह से चयनकर्ताओं ने सोचा होगा कि न्यूजीलैंड के हालात को देखते हुए और वो अच्छा कर रहा है, फिर हमें अनुभव की भी जरूरत है। मेरे हिसाब से उन्होंने इसी वजह से उसे चुना होगा।"

मोहम्मद शमी पर बोले कोटक

भुवी की वापसी के बाद कोटक से शमी को लेकर भी सवाल हुआ। इस पर उन्होंने सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया। भारतीय बैटिंग कोच ने कहा, "सबसे पहले ये बात कि मैं कोई सेलेक्टर नहीं हूं। इस वजह से मेरे लिए ये बताना बहुत मुश्किल है। शमी खेल रहा है और वो अच्छा कर रहा है। अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि वो अच्छा कर रहा है और टीम को उसकी जरूरत है, तो किसी भी खिलाड़ी को चुना जा सकता है।"

यह भी पढ़ें- ईशान अपने होम ग्राउंड पर छाने को तैयार, भारतीय कोच ने बताया किशन ने कितना किया बदलाव?

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैसमन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? नेट सेशन से मिला बड़ा हिंट