विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में भी नहीं मिलेगा मौका! विंडीज सीरीज के बाद हो गया सब साफ

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:32 AM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल रहे मौके

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल रहे मौके

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह पूरी सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे। इस सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और इसकी शुरुआत टी20 सीरीज से ही होगी। हालांकि, दौरे से पहले ही ऐसे संकेत मिल गए हैं कि वैभव वहां भी बेंच पर ही दिखेंगे।

15 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वह पूरे विश्व में चर्चा का विषय हैं। न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर तक उनकी तारीफ कर चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में उनकी जगह नहीं बन रही है।

कप्तान ने कही ये बात

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के कारण रद हो गया। इस मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो कहा है उससे लग रहा है कि न्यूजीलैंड में भी वैभव को मौका मिलना बहुत मुश्किल है। अय्यर ने कोच गौतम गंभीर की तरह ही वैभव को इंतजार करने की सलाह दी है।

मैच के बाद जब अय्यर से वैभव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मैं उनसे बस इतना कहता रहता हूं कि तुम्हें तुम्हारे मौके मिलेंगे। अगर आप अपनी प्रक्रिया को लेकर निरंतर रहोगे, दबाव नहीं लोगे और मौका मिलने के बारे में ज्यादा नहीं सोचोगे तो समय आएगा। आपको कुछ देर इंतजार करना होगा। हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं जो निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

अभिषेक-संजू हैं प्राथमिकता

अय्यर के बयान से साफ संकेत मिलता है कि ओपनर्स के तौर पर टीम की प्राथमिकता संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हैं। इस जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप से कमाल किया है और टीम को खिताब बचाने में मदद की थी। दोनों अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी दोनों का बल्ला चला था। इंग्लैंड दौरे पर जरूर संजू का बल्ला शांत रहा था तो दो मैचों में वैभव को मौका मिला था। इसके बाद संजू और अभिषेक के रहते एशियन गेम्स में वैभव टीम में खेले थे, लेकिन अब ऐसा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। भारतीय टीम वैभव को बैकअप ओपनर के तौर पर लेकर ही चल रही है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को हो रहा है बड़ा पछतावा, गेंदबाजों को लिया आड़े हाथ

यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारतीय टीम को इंद्र देव की मिली मदद, 7 साल का सिलसिला टूटने से बचा; सीरीज 2-2 से बराबर