IND vs WI: सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को हो रहा है बड़ा पछतावा, गेंदबाजों को लिया आड़े हाथ
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई, जिसका पांचवां मैच बेंगलुरु में ...और पढ़ें
-1792297477792_m.webp)
श्रेयस अय्यर को हो रहा है दुख

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गई। सीरीज का पांचवां मैच शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में था, लेकिन बारिश के कारण यह रद हो गया। सीरीज के बराबरी पर खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर दुखी हैं और उन्होंने गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है।
बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ था। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की, लेकिन साथ ही विकेट भी खो दिए। बारिश के कारण जब मैच रुका तो भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन था। इसके बाद फिर मैच शुरू नहीं हो सका और सीरीज बराबरी पर खत्म हुई।
अय्यर को है पछतावा
मैच के बाद अय्यर ने कहा कि अगर टीम इंडिया दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी करती तो सीरीज का नतीजा कुछ और हो सकता था। दूसरे और चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी। अय्यर ने मैच के बाद कहा, "अगर हम दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी करते तो सीरीज की स्कोरलाइन कुछ और हो सकती थी। हमारी बल्लेबाजी शानदार रही। वेस्टइंडीज ने भी शानदार बल्लेबाजी की। शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी की। हार के बाद वापसी करना अच्छा था।"
उन्होंने कहा, "हम पूरी सीरीज के दौरान निरंतरता नहीं दिखा सके। यह हमारे लिए सीखने वाली बात है। आज भी, हमारी बल्लेबाजी बेहतरीन थी। अगली सीरीज न्यूजीलैंड में है जो चुनौतीपूर्ण रहेगी।"
वेस्टइंडीज होगी खुश
इसी के साथ वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है। इस पूरे दौरे पर विंडीज ने काफी प्रभावित किया। वनडे सीरीज में 400 से ज्यादा स्कोर बनाना और भारत को हर लिहाज से चुनौती देना उसकी काबिलियत को दर्शाता है। वहीं टी20 में भी इस टीम ने शानदार खेल दिखाया। रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में विंडीज ने 250 रनों का टारगेट चेज किया जो दूसरा सबसे बड़ा चेज था। चौथे टी20 में भी उसने शानदार जीत हासिल की। इसी के चलते भारत के लिए हर मैच में चुनौती पहले से ज्यादा थी।
