Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2021: श्रेयस अय्यर की जगह किसे मिलेगी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, ये चार खिलाड़ी रेस में

    श्रेयस आइपीएल फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं। कंधे में लगी चोट की वहज से वह शुरुआत से 7 से 8 मैच में उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। उनके चोटिल होने के बाद अब सवाल यह भी है कि टीम की कमान कौन संभालेगा।

    By Viplove KumarEdited By: Updated: Thu, 25 Mar 2021 12:14 AM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर- फाइल फोटो

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। उनकी यह चोट काफी गंभीर है और इसी वजह से वह वनडे सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मुकाबलों में भी वह नहीं खेल पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रेयस आइपीएल फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं। कंधे में लगी चोट की वहज से वह शुरुआत से 7 से 8 मैच में उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। उनके चोटिल होने के बाद अब सवाल यह भी है कि टीम की कमान कौन संभालेगा। टीम मैनेजमेंट को इस बारे में फैसला करना होगा की श्रेयस की गैरमौजूदगी में कौन है ऐसा जिसे कप्तानी का जिम्मा सौंपा जाए। इस रेस में कई नामों पर विचार किया जा सकता है।

    कौन-कौन है कप्तानी की रेस में

    दिल्ली की कप्तानी करने की रेस में सबसे पहले जो नाम सामने आ रहा है वह अनुभवी स्पिनर आर अश्विन हैं। दिल्ली की टीम में शामिल होने से पहले वह किंग्स इलेवन में कप्तान की भूमिका भी निभा रहे थे। इस लिस्ट में दूसरा नाम जो है वह भी ट्रेडिंग के जरिए ही दिल्ली की टीम में शामिल हुआ है। अजिंक्य रहाणे के पास भी कप्तानी का अनुभव है। राजस्थान रॉयल्य की कप्तानी का जिम्मा वह काफी अच्छे से संभाल चुके हैं। पिछले सीजन में उनको ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था लिहाजा वह टीम में फिट होते हैं तो ही उनको कप्तान बनाया जाएगा। 

    इसके बाद जो नाम आता है वह भी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं। इस साल नीलामी में दिल्ली ने स्टीव स्मिथ को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि आइपीएल के शुरुआती मुकाबलों में वह मौजूद होंगे या नहीं इसको लेकर कुछ साफ नहीं है। वैसे अनुभवी शिखर धवन और युवा रिषभ पंत भी यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं। हालांकि फैसला टीम मैनेजमेंट को करना होगा कि कप्तानी युवा को दी जाए या फिर अनुभवी खिलाड़ी को।