विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shoaib Akhtar Video: अस्पताल में भर्ती रावलपिंडी एक्सप्रेस ने बताया क्यों वक्त से पहले उन्हें क्रिकेट को कहना पड़ा अलविदा

By Viplove KumarEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2022 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 08:34 AM (IST)

shoaib akhtar shares video रावलपिंडी एक्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर जिनकी रफ्तार से बल्लेबाजों को कभी मुश्किल हुआ ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (फोटो इंस्टाग्राम वीडियो )
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (फोटो इंस्टाग्राम वीडियो )

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटर को लेकर हमेशा अपनी बात रखने वाले शोएब अख्तर इन दिनों अस्पताल में हैं और फैंस से दुआ करने की अपील कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में उनके दोनों घुटनों की सर्जरी हुई है और वह अस्पताल की बेड पर हैं। वहीं से उन्होंने एक वीडियो की मदद से अपने फैंस से दुआ करने की अपील की। उन्होंने आपरेशन के बाद एक वीडियो शेयर कर अपने तमाम चाहने वालों के साथ दर्द बांटा है। रावलपिंडी एक्प्रेस के नाम से मशहूर शोएब को फैंस से दुआ चाहिए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अस्पताल के बेड से वीडियो बनाकर सबके साथ अपना हाल बताया।

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले शोएब ने ऑस्ट्रेलिया में अपने घुटनों की सर्जरी कराई है और वह इस वक्त बिस्तर पर हैं। उन्होंने एक वीडियो को शेयर कर बताया कि वह बेहद तकलीफ में हैं और फैंस की दुआएं चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

46 साल के पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा करते हुए सभी को अपना खैरियत की खबर दी। इस वक्त वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हैं और अपने दोनों घुटनों की सर्जरी करवाई है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि उम्मीद करता हूं यह आखिरी सर्जरी होगी।

शोएब अख्तर ने कहा कि सर्जरी से आ गया हूं बाहर, 5-6 घंटे की सर्जरी थी, दोनों घुटनों की और मैं तकलीफ में हूं लेकिन आपकी दुआएं चाहिए। उम्मीद करता हूं कि यह मेरी आखिरी सर्जरी हो लेकिन तकलीफ में हूं। रिटायरमेंट के 11 साल बाद भी सख्त तकलीफ में हूं, खेल सकता था और 4-5 साल खेल सकता था। मुझे पता था ऐसा किया तो व्हील चेयर पर आ जाउंगा इसलिए खेल छोड़ दिया लेकिन ये सबकुछ जो किया पाकिस्तान के लिए किया लेकिन दोबारा से पाकिस्तान के लिए खेलने मिला तो फिर से खेलूंगा।