विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उस पारी ने मेरा करियर बदल दिया', सचिन तेंदुलकर ने बताया किस इनिंग ने उन्हें बनाया 'क्रिकेट का भगवान'

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:27 PM (IST)

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 के सियालकोट टेस्ट में खेली गई अपनी 57 रनों की पारी को करियर को ...और पढ़ें

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 के सियालकोट टेस्ट में खेली गई अपनी 57 रनों की पारी को करियर को दिशा देने वाली पारी बताया। हालांकि, पाकिस्तान के उस मशहूर दौरे की बात करेंगे तो प्रशंसकों को अब्दुल कादिर के विरुद्ध लगाए गए उनके छक्के ज्यादा याद आएंगे।

एमसीए शरद पवार संग्रहालय में बैटोग्राफी के अनावरण के दौरान तेंदुलकर ने कहा, पाकिस्तान दौरे का पहला मैच एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण उसे रद करना पड़ा। लेकिन आप 25,000-30,000 लोगों को बिना एक भी गेंद देखे घर कैसे वापस भेज सकते हैं? इसलिए उन्होंने अनुरोध किया, क्या आप एक प्रदर्शनी मैच खेल सकते हैं?

सचिन तेंदुलकर की शानदार पारी

मुश्ताक मुझे गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने कुछ छक्के लगाए। फिर महान अब्दुल कादिर गेंदबाजी करने आए और बोले, मुझे मार के दिखाओ, बच्चे को क्यों मार रहे हो? तेंदुलकर ने बताया कि चौथे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में खेली गई उनकी 57 रनों की पारी (134 गेंदें, 193 मिनट) ने भारत को मैच ड्रॉ कराने में मदद की, जिससे सीरीज 0-0 से बराबरी पर खत्म हुई।

तेंदुलकर मे बताया करियर को दिशा देने वाली पारी

उन्होंने बीसीसीआई मुख्यालय में लगी एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरे करियर को नई दिशा देने वाली पारी चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी थी, जब भारत का स्कोर 34/4 था। तब मैंने 57 या 58 रन बनाए थे, और यह उसी पारी की तस्वीर है। उस पारी ने हमारे लिए सीरीज बचा ली थी, लेकिन लोगों को सिर्फ वे चौके और छक्के ही याद रहते हैं।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के प्रदर्शन ने विश्व कप से पहले बढ़ाई सेलेक्टर्स की टेंशन, मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा के सामने बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया शादी का न्योता, सपा सांसद प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।