विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: 'हमारी ये गलतियां पड़ गई भारी', Rohit Sharma ने शर्मनाक शिकस्‍त झेलने के बाद किए बड़े खुलासे

Published: Fri, 29 Dec 2023 06:09 AM (IST)

भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सपना गुरुवार को चकनाचूर हो गया। ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने कहा कि टीम का एकजुट होकर वापसी करना जरूरी है
रोहित शर्मा ने कहा कि टीम का एकजुट होकर वापसी करना जरूरी है

HighLights

  1. भारत को पहले टेस्‍ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों एक पारी और 32 रन की शिकस्‍त मिली
  2. भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 0-1 से पिछड़ी
  3. रोहित शर्मा ने पहले टेस्‍ट में शिकस्‍त के लिए अपनी पूरी टीम को जिम्‍मेदार ठहराया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सपना गुरुवार को एक बार फिर चकनाचूर हो गया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को सेंचुरियन के सुपरस्‍पोर्ट पार्क में खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के हाथों एक पारी और 32 रन की शिकस्‍त का सामना करना पड़ा।

इस शिकस्‍त के साथ ही भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्‍ट 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। याद दिला दें कि भारत ने पहले टेस्‍ट में पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 108.4 ओवर में 408/9 के स्‍कोर पर घोषित की।

इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त हासिल की। भारतीय टीम के बल्‍लेबाज दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे और उसकी दूसरी पारी केवल 34.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबान टीम ने एक पारी और 32 रन से मैच अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: भारत के टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का पहला सपना टूटा, रोहित की पलटन ने सेंचुरियन में झेली शर्मनाक हार

दूसरी पारी में खराब रही बल्‍लेबाजी

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कई खुलासे किए। रोहित ने बताया कि बल्‍लेबाजी खराब रही और गेंदबाज भी प्रभावित नहीं कर सके। उन्‍होंने बताया कि क्‍या वजह रही कि भारतीय टीम मैच गंवा बैठी। भारतीय कप्‍तान ने टीम की दमदार वापसी की उम्‍मीद भी जताई।

हमने अच्‍छा नहीं खेला। हमें स्‍कोरबोर्ड पर अच्‍छे रन टांगने चाहिए थे। केएल राहुल ने शानदार बल्‍लेबाजी की, लेकिन गेंद के साथ हम परिस्थितियों में खुद को ढालने में नाकाम रहे। दूसरी पारी में हमारी बल्‍लेबाजी लचर थी। विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, लेकिन अगर आपको टेस्‍ट जीतना है तो एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन करने की जरुरत है। हम ऐसा करने में नाकाम रहे।

इस वजह से हारे मैच

लड़के यहां पहले खेल चुके हैं। हम समझे कि परिस्थितियों से क्‍या उम्‍मीद है। प्रत्‍येक व्‍यक्ति की अपनी योजना थी। हमारे बल्‍लेबाजों को विभिन्‍न समय पर चुनौती का सामना करना पड़ा। हमने स्थिति में खुद को बेहतर तरीके से नहीं ढाला। हमने दोनों पारियों में अच्‍छी बल्‍लेबाजी नहीं की। यही वजह है कि हम हारने वाले खेमे में खड़े हैं। मैच से कुछ सकारात्‍मक चीजें सीखने को मिली, ज्‍यादा नहीं क्‍योंकि मैच तीन दिन के भीतर समाप्‍त हो गया।

दमदार वापसी की उम्‍मीद

केएल राहुल ने जिस तरह बल्‍लेबाजी की, उन्‍होंने दिखाया कि इस तरह की पिच पर कैसे खेलने की जरुरत थी। हम गेंदबाजों को ज्‍यादा दोषी नहीं ठहरा सकते क्‍योंकि उन्‍होंने यहां ज्‍यादा नहीं खेला है। हम एकजुट होकर वापसी करेंगे। यह जरूरी है कि हम जल्‍दी एकजुट हो। इस तरह की हार से उबरना आसान नहीं होता, लेकिन खिलाड़ी होने के नाते आपको ऐसे कड़े समय से उबरना पड़ता है। आपको खुद को विश्‍वास दिलाकर ऊपर उठना होगा।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने दूसरी पारी में बल्ले से मचाई तबाही, सहवाग को पछाड़कर इस मामले में बने नंबर-1