विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रवींद्र जडेजा ने एकदम अनोखे अंदाज में वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, पोस्ट देख हंसी रोक पाना होगा मुश्किल

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:27 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद रवींद्र जडेजा ने अनोखे अंदाज में उनकी तारीफ की है। उन्होंने वैभव की सराहना करते हुए खास स्टोरी शेयर की।

रवींद्र जडेजा का तारीफ करने का अनोखा अंदाज

रवींद्र जडेजा का तारीफ करने का अनोखा अंदाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को दोहा के मैदान पर यूएई के खिलाफ तबाही मचा दी। वैभव ने सिर्फ 53 गेंदों में ही 204 रन ठोक इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वैभव की इस पारी के बाद रवींद्र जडेजा ने ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसके बाद किसी के लिए भी हंसी रोक पाना मुश्किल होगा।

वैभव की पारी की वजह से भारत ए ने 250 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। वैभव ने अपनी पारी में सात चौके और 28 गगनचुंबी छक्के जड़े। वैभव के इस प्रदर्शन के बाद बड़े-बड़े दिग्गज उनकी तारीफ में पोस्ट या स्टोरी शेयर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में जडेजा का नाम भी जुड़ गया है।

जडेजा ने की वैभव की तारीफ

जडेजा ने वैभव की तारीफ में बहुत कुछ तो नहीं लिखा, मगर उनका अंदाज सबसे अनोखा रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वैभव मुकुट, सोने के आभूषण पहने दिखाई दिए। कुछ फैंस ने तो वैभव को कुंभकरण ही बता दिया। जडेजा ने इस दौरान वैभव और राजस्थान रॉयल्स को टैग कर लिखा, 'वेल प्लेड।' साथ ही उन्होंने एक हंसने वाली इमोजी भी लगाई।

जडेजा ने इस स्टोरी के साथ गाना भी बहुत खास चुना। उन्होंने आदित्य नारायण द्वारा गाया हुआ गाना- 'छोटा बच्चा जान के हमको' वैभव के फोटो के साथ अपनी स्टोरी पर शेयर की। उनका ये अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिए यूएई के खिलाफ मैच जीतना बहुत जरूरी था। भारत अगर ये मैच हार जाता तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाता। इस दौरान युवा वैभव के बल्ले ने आग उगला और पहले ही ओवर से छक्कों की बरसात करनी शुरू कर दी। वैभव की पारी की वजह से भारत ने मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वहीं शतक पूरा करने के लिए उन्होंने सिर्फ 28 गेंदें खेली। इसी के साथ वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 29 गेंदों में ये कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को बताई समस्या, 30 मिनट की कॉल पर युवी ने दिया 'गुरूमंत्र'; फिर आया ऐतिहासिक दोहरा शतक-Video

यह भी पढ़ें- 'तुम अब मेरे इंस्पिरेशन हो', ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद वैभव के मुरीद हुए सूर्यकुमार यादव; सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।