विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली से सीखो...शुभमन गिल के फैसले पर क्यों भड़के रविचंद्रन अश्विन?

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

भारतीय दिग्गज ने कहा, टेस्ट मैच में दबदबा बनाए रखने के लिए हमें कोई अंक नहीं मिलने वाला। अंक तो मैच जीतने पर ही मिलते हैं। 

शुभमन गिल (P.C - X)

शुभमन गिल (P.C - X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फैसले को लेकर सवाल उठाए हैं। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जब आखिरी दिन लगभग 15 ओवर बचे थे और न्यूजीलैंड टीम के पांच विकेट गिर चुके थे तब भारत ने ड्रॉ पर मैच को खत्म करने का फैसला लिया। अश्विन ने कहा कि शुभमन गिल की टीम ने लड़ने का जज्बा नहीं दिखाया, जो विराट कोहली के दौर की पहचान हुआ करती थी।

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। खेल के आखिरी दिन जब भारत ने ड्रॉ पर सहमति जताई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 239/5 था और वे अभी भी 113 रन पीछे थे। मैच के ड्रॉ होने से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में अंक गंवाने पड़े।

विराट कोहली की कप्तानी से सीखें: अश्विन

अपने पॉडकास्ट में अश्विन ने कहा, मुझे लगता है कि हम इस मामले में विराट कोहली की कप्तानी से एक चीज सीख सकते हैं, जो हमेशा आखिरी तक लड़ते थे। उन्होंने कहा, डेरिल मिशेल बल्लेबाजी कर रहे थे, वह साइट-स्क्रीन को लेकर ड्रामा कर रहे थे, कप्तान के पास जा रहे थे, हमारे खिलाड़ियों से बात कर रहे थे, हंस-मुस्कुरा रहे थे, पहले ऐसा कभी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि हमारी टीम में हंसने-मुस्कुराने का चलन नहीं है, जब हम पूरी तरह हावी होते हैं, तब ऐसा हो सकता है, लेकिन जब हम किसी नतीजे के लिए जोर लगा रहे होते हैं, तो हम लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।

टेस्ट खिलाड़ियों को हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा: अश्विन

अश्विन ने कहा, टेस्ट खिलाड़ियों को इस तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए, इस टेस्ट मैच में बुमराह ने लंबे स्पेल में गेंदबाजी की, अगर आपको लगता है कि बुमराह पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए, तो स्पिनरों से गेंदबाजी कराइए, दर्शकों का जोश बढ़ाइए। अश्विन ने कहा कि हमने इस टेस्ट मैच में दबदबा बनाए रखा,लेकिन हम विरोधी टीम को पूरी तरह से पस्त नहीं कर पाए, टेस्ट मैच में दबदबा बनाए रखने के लिए हमें कोई अंक नहीं मिलने वाला, अंक तो मैच जीतने पर ही मिलते हैं।

भारतीय दिग्गज ने कहा लोग कहेंगे कि आपने बहुत अच्छा टेस्ट मैच खेला, लेकिन आपने 20 विकेट नहीं लिए, अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए हमें अंक नहीं मिलेंगे, खासकर तब जब न्यूजीलैंड WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। अश्विन ने कहा कि खुद को पीछे खींच लेने पर हमें काफी गुस्सा आना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- डरबन टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने की थी बॉल टैम्परिंग, दिग्गज खिलाड़ी के दावे से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- प्लेयर्स से ड्रेसिंग रूम में बात करो...तिलक वर्मा पर क्यों फूटा अजिंक्य रहाणे का गुस्सा?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।