विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मजा आ जाएगा अगर...'राशिद खान का बस एक ही सपना, जो विश्व क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया, उस रिकॉर्ड पर जमाई नजरें

Published: Sat, 08 Feb 2025 03:50 PM (IST)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने अपना टारगेट बता दिया है। उन्होंने बताया है कि वह टी20 ...और पढ़ें

राशिद खान ने बड़े रिकॉर्ड पर जमाई नजरें
राशिद खान ने बड़े रिकॉर्ड पर जमाई नजरें

HighLights

  1. राशिद खान ने जमाई बड़े रिकॉर्ड पर नजरें
  2. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं राशिद खान
  3. इस समय एसए20 लीग में खेल रहे हैं राशिद खान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपनी फिरकी से पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि उनकी कोशिश टी20 में 1000 विकेट लेने की है। दाएं हाथ के इस मिस्ट्री स्पिनर ने कहा है कि उनके पास ये आंकड़ा हासिल करने का मौका है।

राशिद ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने ये काम साउथ अफ्रीका में खेली जा रही एसए20 लीग में किया है। एमआई केपटाउन से खेलने वाले राशिद ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ मैच में ये मुकाम हासिल किया और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है।

राशिद ने अभी तक 461 टी20 मैच खेले हैं जिनमें अभी तक कुल 633 विकेट ले चुके हैं। राशिद दुनिया भार की टी20 लीगों में खेलते हैं और वहां अपनी फिरकी से तूफान मचाते हैं। उनको खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- राशिद खान जैसा कोई नहीं, टी20 क्रिकेट में की बड़ी करामात; बने सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1000 विकेटों पर नजरें

राशिद ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कहा, "ये मेरा टारगेट है। 1000 विकेट लेना बहुत बड़ी बात होगी। मैं फिट हूं, मैं अच्छा कर रहा हूं। टी20 में 1000 विकेट लेना बहुत ही बड़ी बात होगी। मैं सिर्फ इसी बारे में सोच सकता हूं। ये कितना अच्छा होगा। चार संख्या में विकेट लेना कितना अलग होगा।"

राशिद ने कहा, "यह अविश्वस्नीय होगा, लेकिन हां, उम्मीद है कि मैं फिट रहूं। मुझे लगता है कि मैं अगले तीन से साढ़े चार साल तक क्रिकेट खेल सकता हूं। मुझे लगता है कि मैं वहां पहुंच सकता हूं।"

बड़े रिकॉर्ड से चार विकेट दूर

राशिद अपने करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल करने के करीब खड़े हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। इस मामले में न्यूजीलैंड के टिम साउदी पहले नंबर पर हैं। उनके नाम 164 विकेट हैं। राशिद के हिस्से अभी 161 विकेट दर्ज हैं। राशिद के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ये मुकाम हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- टी20 का विकेट किंग कौन? Rashid Khan, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के महान ऑलराउंडर का रिकॉर्ड टूटना तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।