विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राशिद खान जैसा कोई नहीं, टी20 क्रिकेट में की बड़ी करामात; बने सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Published: Thu, 06 Feb 2025 12:00 AM (IST)

अफगानिस्तान के स्‍टार स्पिनर राशिद खान ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले ...और पढ़ें

राशिद खान की टीम फाइनल में पहुंची। इमेज- एक्‍स
राशिद खान की टीम फाइनल में पहुंची। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. एमआई केप टाउन ने 39 रन से जीता मुकाबला
  2. फाइनल में पहुंची राशिद खान की टीम
  3. टी20 इंटरनेशनल में भी शानदार हैं राशिद के आंकड़े

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्‍टार स्पिनर राशिद खान को करामाती खान के नाम से भी जाना जाता है। उन्‍होंने टी20 क्रिकेट में ऐसी ही करामात भी कर दी है। राशिद खान टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्‍होंने इस मामले में वेस्‍टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है।

राशिद खान के नाम टी20 क्रिकेट में अब 633 विकेट हैं। एमआई केप टाउन के कप्‍तान राशिद खान ने SA20 2025 के दौरान यह कारनामा किया। पार्ल रॉयल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकबले में राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह टी20 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

461 टी20 मैच खेले हैं

राशिद खान ने अपने करियर में अब तक 461 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 457 पारियों में उन्‍होंने 18.07 की औसत और 6.49 की इकॉनमी से 633 विकेट चटकाए हैं। 6/17 टी20 में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। टी20 फॉर्मेट में राशिद ने 4 बार 5 विकेट हॉल और 16 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

ड्वेन ब्रावो दूसरे नंबर पर

टी20 में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो 582 टी20 की 546 पारियों में 631 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 24.40 की और इकॉनमी 8.26 की रही है। लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर वेस्‍टइंडीज के ही सुनील नरेन, चौथे पर दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और 5वें पर बांग्‍लादेश के शाकिब अल हसन हैं।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

  • राशिद खान: 633 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो: 631 विकेट
  • सुनील नरेन: 574 विकेट
  • इमरान ताहिर: 531 विकेट
  • शाकिब अल हसन: 492 विकेट

कई लीग में खेलते हैं राशिद खान

राशिद खान टी20 इंटरनेशनल के अलावा कई देशों की लीग में खेलते हैं। टी20 इंटरनेशनल में राशिद के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 96 मुकाबलों में अब तक 161 शिकार किए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस फेहरिस्‍त में टॉप पर न्‍यूजीलैंड के टिम साउदी हैं, जिन्‍होंने 126 मुकाबलों में 164 सफलताएं प्राप्‍त की हैं। 4 विकेट लेते राशिद टॉप पर आ सकते हैं।

आईपीएल में भी खेलते हैं राशिद खान

राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, एडिलेड स्ट्राइकर्स, बैंड-ए-अमीर ड्रेगन, बारबाडोस ट्राइडेंट्स, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन हीट, गुयाना अमेजन वॉरियर्स, काबुल जवानान, लाहौर कलंदर्स, एमआई केप टाउन, एमआई न्यूयॉर्क, स्पीन घर टाइगर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, ससेक्स, ट्रेंट रॉकेट्स टीमों के लिए टी20 क्रिकेट में खेलते नजर आ चुके हैं। IPL में उन्‍होंने 121 मैच खेले हैं और 149 विकेट झटके हैं।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, जानें किन 15 प्‍लेयर्स को मिली जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।