विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर्फ मैं, क्रिकेट और मेरा परिवार', Prithvi Shaw का खुलासा; टीम इंडिया में वापसी के लिए बदल दिया जीने का तरीका

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:52 PM (IST)

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर बात की है। वो सिर्फ खुद पर, क्रिकेट और परिवार पर फोकस कर रहे हैं।

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को एक समय भारतीय क्रिकेट का भविष्य का सितारा बताया जा रहा था। मगर पिछले कुछ सालों में शॉ के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बहुत सारी कठिनाइयां आईं। हालांकि, अब वो अब एक बार फिर अपने करियर की नई शुरुआत करने को और टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

शॉ के फिटनेस, डिसिप्लीन और निरंतरता पर सवाल उठे। साथ ही वो इंजरी से भी जूझते रहे। इंडिया टुडे से बातचीत में शॉ ने बताया कि वो अब सोशल मीडिया से दूर रह रहे हैं और पहले से ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो खुद पर, क्रिकेट और अपने परिवार पर ही फोकस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

शॉ ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। वो सिर्फ तीन चीजों पर ही फोकस कर रहे हैं। शॉ ने कहा, 'मैं पहले से कहीं ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। अब मैं ज्यादा सोशल मीडिया पर नहीं हूं। मैं बस खुद पर काम कर रहा हूं। सिर्फ मैं, मेरा क्रिकेट और मेरा परिवार। मैं बस इन्हीं तीन चीजों पर फोकस कर रहा हूं। इसके अलावा, मैं बाकी चीजों पर या तो ध्यान नहीं दे रहा या नजरअंदाज कर रहा हूं।'

गलतियों से सीख रहे

शॉ के लिए सबसे मुश्किल समय था, जब साल 2024 में मुंबई ने उन्हें रणजी ट्रॉफी की टीम से बाहर कर दिया। इसके बाद अगले साल आईपीएल ऑक्शन में वो अनसोल्ड चले गए।

इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने लेटर भेजकर उनका हौसला बढ़ाया था। उन्होंने लिखा था कि पिछली खराब चीजें आपका भविष्य तय नहीं करती।

शॉ अब बाहरी आलोचनाओं पर कम ध्यान दे रहे हैं। शॉ ने कहा, 'बाहर क्या चल रहा है उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि मैं इंसान कैसा हूं और मेरा परिवार मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं खुद को जानता हूं और मुझे पता है कि आगे क्या करने की जरुरत है।'

शॉ ने आगे कहा, 'मैं कहीं गलत हो सकता हूं और वो कोई समस्या नहीं है। जीवन में कोई भी सही नहीं है। बहुत सारे लोग, आप भी सहीं नहीं हो सकते हो। सब लोग मुश्किल से गुजरते हैं। यह सब नियती है और मैं अब पीछे मुड़कर नहीं देखता।'

शॉ ने इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सात मैचों में 537 रन ठोक दिए थे, जिसमें 156 गेंदों में 222 रनों की शानदार पारी भी शामिल थी। दिल्ली कैपिटल्स ने अगले साल उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया था। हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

टीम इंडिया में वापसी लक्ष्य

शॉ का अल्टीमेट गोल भारतीय टीम में वापसी का है। शॉ ने भारत के लिए पांच टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 मैच खेला है। हालांकि, वो श्रीलंका के खिलाफ साल 2021 में खेलने के बाद कभी टीम में वापसी नहीं कर पाए।

शॉ का कहना है कि खेल में निरंतरता उनकी टीम इंडिया में वापसी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। शॉ ने बताया कि दोबारा भारतीय टीम में वापसी करना ही उनका लक्ष्य है।

शॉ ने कहा, 'अगर ये गोल नहीं होता तो, मैं आज क्रिकेट नहीं खेल रहा होगा। निश्चित रूप से मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य भारतीय टीम में वापसी का है। यह किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं है। यह मेरी खुद से लड़ाई है। बस और कुछ नहीं।'

यह भी पढ़ें- भारत के लिए खेला, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को बनाया शिकार; क्रिकेट से अचानक हो गया गायब! अब है सुपरस्‍टार

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के निशाने पर विश्व रिकॉर्ड, जिंबाब्वे सीरीज में करेंगी वो कारनामा जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ