Ind vs Aus: पहले टेस्ट की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले लौटे पृथ्वी शॉ, लोगों ने यूं उतारा गुस्सा
पृथ्वी पर कप्तान का भरोसा गलत साबित हुआ और इस बात का गुस्सा सोशल मीडिया पर लोगों ने उतारा। शॉ के आउट होने पर टीम इंडिया के फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीम शेयर किया। एक फैन ने पृथ्वी का आउट होना बेइज्जती बताई।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 17 दिसंबर से शुरू हुआ। इस मैच की शुरुआत से एक दिन पहले ही भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी। बतौर ओपनर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ पर भरोसा जताया था। वार्म अप मैच में फ्लॉप रहने वाले पृथ्वी एडिलेड की पहली पारी में भी नाकाम रहे।
एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करने उतरे। स्ट्राइक लेने पहुंचे पृथ्वी महज दो ही गेंद मैदान पर टिक पाए। दूसरी गेंद पर मिशेल स्टार्क ने उनको शून्य पर बोल्ड कर वापस जाना का रास्ता दिखा दिया।
#PrithviShaw Fans right now#INDvAUS #AUSvIND pic.twitter.com/WqYDbQ8qe1
— SHIVAM JAISWAL 🇮🇳 ❤️ (@shivamj1998) December 17, 2020
पृथ्वी पर कप्तान का भरोसा गलत साबित हुआ और इस बात का गुस्सा सोशल मीडिया पर लोगों ने उतारा। शॉ के आउट होने पर टीम इंडिया के फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीम शेयर किया। एक फैन ने पृथ्वी का आउट होना बेइज्जती बताई।
Fan's to Prithvi show bhai aaj first over main out mat hona please
Prithvi show = pic.twitter.com/TLAQRxUMn0
— Ram Meena (@RamMeenaHindu) December 17, 2020
एक यूजर ने मीम शेयर किया कि पहले ओवर में आउट मत होगा।
First over main out kon hoga
Prithvi show = pic.twitter.com/2GpARu7UzU
— Ram Meena (@RamMeenaHindu) December 17, 2020
एक यूजर ने मीम शेयर किया कि पहले ओवर में कौन आउट होगा जवाब था पृथ्वी शॉ।
Artist. Art#INDvAUS #PrithviShaw pic.twitter.com/JQixe2S5rq
— $ A C H I N (@HitmanL0ver) December 17, 2020
एक यूजर ने डक पर आउट होकर लौटते हुए पृथ्वी शॉ के साथ डक की तस्वीर लगाकर शेयर की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।