यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रवींद्र जडेजा के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी ने लिखी दिल छूने वाली बात, ऑलराउंडर ने जोड़े हाथ
टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ...और पढ़ें

HighLights
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रवींद्र जडेजा ने लिया संन्यास
- रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगे टी20 मैच
- पीएम नरेंद्र मोदी ने की रवींद्र जडेजा की तारीफ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के एक-एक करके तीन खिलाड़ियों ने संन्यास का एलान कर दिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जडेजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपने संन्यास का एलान किया। जडेजा के इस एलान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जडेजा को बधाई दी है।
जडेजा ने साल 2009 में भारत के लिए अपना पहला टी20 मैच खेला था। अपनी शानदार स्पिन और बैटिंग के अलावा जडेजा अपनी फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वह इस समय दुनिया के बेस्ट फील्डरों में गिने जाते हैं।
मोदी ने क्या कहा?
जडेजा के संन्यास की खबर आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने जडेजा की बधाई करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा। पीएम ने लिखा, "आपने एक ऑलराउंडर के तौर पर शानदार खेल दिखाया है। क्रिकेट को पसंद करने वाले आपके बेहतरीन स्ट्रोक, स्पिन और शानदार फील्डिंग के लिए आपको पसंद करते हैं। इतने सालों में आपने टी20 में जो दमदार खेल दिखाया उसके लिए शुक्रिया। आपके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
Thanks a lot sir 🙏🏻
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) June 30, 2024
पीएम से तारीफ मिलने के बाद जडेजा ने इस पोस्ट पर रिप्लाई किया और हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, "शुक्रिया सर।"
वनडे और टेस्ट खेलेंगे
विराट ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के तुरंत बाद संन्यास का एलान किया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का फैसला सुनाया। जडेजा ने इन दोनों के बाद अगले दिन रविवार को संन्यास का एलान किया। जडेजा को लंबे समय से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार था जो उन्हें मिल गई।
