विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत 'दुश्मन' नहीं, प्रतिद्वंद्वी... पाकिस्तानी फैंस की लताड़ के बाद PCB प्रमुख जका अशरफ ने दी सफाई

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 29 Sep 2023 08:55 PM (IST)

फजीहत होने के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी किया। इस बयान में जका अशरफ ने हैदराबाद पहुंचने पर पाकिस्तान ...और पढ़ें

पीसीबी के अध्यक्ष ने अपने बयान पर दी सफाई। फोटो- सोशल मीडिया
पीसीबी के अध्यक्ष ने अपने बयान पर दी सफाई। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. PCB प्रमुख जका अशरफ ने 'दुश्मन' वाले बयान पर सफाई दी
  2. जका अशरफ ने भारत को बताया 'पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी'
  3. जका अशरफ ने हैदराबाद में भारत के आतिथ्य की सराहना की

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारत के संबंध में अपने पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने भारत को दुश्मन नहीं बल्कि पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अशरफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए नए अनुबंधों पर चर्चा करते हुए भारत को दुश्मन मुल्क या दुश्मन देश बता रहे थे।

फजीहत होने के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी किया। इस बयान में जका अशरफ ने हैदराबाद पहुंचने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शानदार स्वागत की सराहना की। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार, 27 सितंबर को आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंची।

जका अशरफ ने दी सफाई

जका अशरफ ने कहा, "वर्ल्ड कप के लिए भारत में पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का शानदार स्वागत यह साबित करता है कि दोनों देशों के लोगों में एक-दूसरे के खिलाड़ियों के लिए कितना प्यार है। यह प्यार हैदराबाद हवाईअड्डे पर आयोजित स्वागत समारोह से स्पष्ट हुआ।''

पाकिस्तान का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

उन्होंने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट में दुश्मन नहीं बल्कि पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आने पर पाकिस्तान का हमेशा गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। पाकिस्तान अपना दूसरा वनडे विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा, जबकि भारत का लक्ष्य तीसरा वनडे विश्व कप खिताब जीतना होगा।

यह भी पढ़ें- PCB अध्‍यक्ष जका अशरफ ने भारत को बताया 'दुश्‍मन मुल्‍क', इस बयान पर हो रहा भारी बवाल, यहां देखें वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।