विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहली के फार्म को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, कहा- टी20 टीम में विराट का स्थान निश्चित नहीं

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2022 01:18 PM (IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली के फार्म को लेकर चिंता जाहिर की ...और पढ़ें

विराट कोहली, पूर्व कप्तान भारतीय टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
विराट कोहली, पूर्व कप्तान भारतीय टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पहले आइपीएल और फिर एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में असफल रहने के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मौजूद भारतीय टीम में उनके स्थान पर मीडिल आर्डर में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं। वो चाहे दीपक हुड्डा हो, श्रेयस अय्यर हो या फिर सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में ये सभी ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोहली के फार्म में न लौटने की सूरत में उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यहां से हर मैच खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाने के लिए आडिशन की तरह होगा। ऐसे में क्या विराट कोहली जो आइपीएल के बाद टी20 मैच नहीं खेले हैं टीम में जगह सुनिश्चित कर सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिलहाल तो वह टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनका फार्म बहस का विषय है।

जाफर ने इएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि "कोहली के खेलने को लेकर कोई संदेह नहीं है लेकिन उनके फार्म को भी कंसिडर किया जाएगा। आइपीएल में उनका स्ट्राइक रेट ठीक नहीं रहा था। उनका मौजूदा फार्म भी ठीक नहीं है। दीपक हुड्डा आपको गेंदबाजी के साथ एक विकल्प दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोहली को कुछ मैचों में जरूर मौका मिलेगा और उसके बाद सेलेक्टर्स अपना निर्णय लेंगे।

लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उनकी जगह टीम में निश्चित है क्योंकि कई युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रह हैं। पिछले वर्ल्ड कप में भी उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में था ऐसे में हमें भविष्य के बारे में सोचने की जरुरत है।"

टीम इंडिया द्वारा पिछले 7 टी20 मैचों की बात करें तो कोहली की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने टाप चार के तौर पर बल्लेबाजी की है। हुड्डा तो शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच में सेंचुरी भी लगाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।