IND vs SA: 'मैंने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही कहा था', विश्व कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने याद दिलाई पुरानी बात
ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025 अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका महिला अंडर 19 टीम को 9 विकेट से हराया। गोंगाडी तृषा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। साउथ अफ्रीका टीम 82 रन पर सिमट गई थी। भारत ने इस टारगेट को 11.2 ओवर में चेल कर लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका महिला अंडर 19 टीम को 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने लगातार दूसरी बार अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप का फाइनल अपने नाम किया।
उम्दा गेंदबाजी के लिए गोंगाडी तृषा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ट्रॉफी उठाने से पहले भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने अ पनी टीम की जमकर तारीफ की।
जमीन से जुड़े रहने की कोशिश की
निकी प्रसाद ने कहा, "हम सभी ने शांत रहने की कोशिश की, जमीन से जुड़े रहे और अपना काम करते रहे। हम वहां जाना चाहते थे और दिखाना चाहते थे कि हम क्या कर सकते हैं। हमें बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद। मुझे खुशी है कि मैं यहां खड़ी हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि भारत टॉप पर रहे। यह एक स्पेशल पल है।"
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 are the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025 Champions 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/hkhiLzuLwj #SAvIND | #U19WorldCup pic.twitter.com/MuOEENNjx8
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025
भारतीय कप्तान ने कहा, "टूर्नामेंट की शुरुआत में मैंने कहा था कि हम यहां दबदबा बनाने के लिए आए हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत टॉप पर बना रहे। दक्षिण अफ्रीकी ने अच्छा प्रदर्शन किया, हम लंबे समय से उनके खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने जो खेल दिखाया है वह देखने में अच्छा है, उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना वाकई अच्छा है।"
7⃣ Matches
3⃣0⃣9⃣ Runs
7⃣ Wickets
A brilliant all-round display from G Trisha as she wins the Player of The Tournament award 👏 👏#TeamIndia | #U19WorldCup pic.twitter.com/DVTjH9rc3t
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 2, 2025
मुकाबले का हाल
फाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। मिके वान वूरस्ट ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। उनके अलावा जेम्मा बोथा ने 16 और फे काउलिंग ने 15 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से गोंगाडी तृषा ने 3 शिकार किए। उनके अलावा आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा की झोली में 2-2 विकेट आए। जवाब में भारतीय टीम ने 11.2 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। ओपनर जी कमलिनी ने 8 रन बनाए। गोंगाडी तृषा 33 गेंदों पर 44 रन और सानिका चालके 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहीं।
The champions raise the trophy high! 🏆✨ Team India U19 Women reign supreme once again, sealing their dominance with an unbeaten campaign! 💙🔥
A moment to cherish, a legacy to celebrate! #U19WomensT20WCOnJioStar #INDvSA pic.twitter.com/RPY2uZ2i89
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 2, 2025
ये भी पढ़ें: U19 T20 WC: गजब का संयोग! भारतीय महिला टीम की शाही जीत में रोहित ‘ब्रिगेड’ का हाथ; साउथ अफ्रीका से है खास कनेक्शन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।